{"_id":"6016276c54440f794c71c498","slug":"dehradun-news-amar-ujala-corona-karmveer-samman-program-in-dehradun-watch-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला कोरोना कर्मवीर सम्मान: अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की मदद करने वालों को मिला सम्मान, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला कोरोना कर्मवीर सम्मान: अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की मदद करने वालों को मिला सम्मान, तस्वीरें
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कर्मवीरों का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना काल की मुश्किल परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की मदद करने वालों को अमर उजाला ने भी सम्मान के जरिये सलाम किया। ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत ऐसे कर्मवीरों के उत्साहवर्द्धन के लिए अमर उजाला कोरोना कर्मवीर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि 36 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया।
2 of 5
कर्मवीरों का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोरोना काल के दौरान देश व राज्य के सामने विकट संकट खड़ा था। लेकिन, प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों, नगर निगम व अन्य सरकारी विभागों, संस्थाओं व संगठनों ने हमें कमजोर नहीं पड़ने दिया। सामाजिक संगठनों ने भोजन, मास्क व सैनिटाइजर वितरण और सामाजिक जागरूकता लाने में अहम योगदान दिया।
3 of 5
कर्मवीरों का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
जरूरतमंदों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लोगों के दिन-रात आगे बढ़कर मदद की। कई लोग महीनों तक अपने बच्चों व परिवार से दूर रहे। इस त्याग एवं समर्पण भाव के बल पर ही प्रदेश में कोरोना संकट का मजबूती से सामना किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कर्मवीरों का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन आने से अब खतरा काफी हद तक कम हो गया है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। कई असामाजिक तत्व वैक्सीन को लेकर अफवाहें फैलाकर भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न कर रहे हैं, लेकिन लोगों को इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन तैयार करना केंद्र सरकार और वैज्ञानिकों के लिए बड़ी उपलब्धि है। कई देशों ने भी भारत से वैक्सीन की मांग की है। आज हम 20 से ज्यादा देशों को वैक्सीन उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कर्मवीरों का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
ग्राफिक एरा विवि के कुलाधिपति डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि कर्मवीरों का सम्मान सराहनीय पहल है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, ग्राफिक एरा विवि के कुलाधिपति डॉ. कमल घनशाला और अमर उजाला के एक्जीक्यूटिव एडिटर और राज्य संपादक संजय अभिज्ञान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समापन अवसर पर सीएम को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।