{"_id":"601626e8136f6613de0f2912","slug":"haridwar-kumbh-mela-2021-latest-news-kumbh-used-to-happen-this-way-in-ancient-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kumbh Mela 2021 : महापर्व जितना विराट, उसकी गाथाएं भी उतनी विशाल, प्राचीन समय में ऐसा होता था कुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh Mela 2021 : महापर्व जितना विराट, उसकी गाथाएं भी उतनी विशाल, प्राचीन समय में ऐसा होता था कुंभ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कुंभ महापर्व
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुंभ महापर्व जितना विराट है उसकी गाथाएं भी उतनी विशाल हैं। कुंभ ऐसा महापर्व है जिसकी सुगंध विदेशों में भी खूब फैली है। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, यूरोप आदि तमाम स्थानों से लोग कुंभ देखने आते हैं। कुंभ का रिश्ता साधु, संन्यासियों और बैरागी उदासी बाबाओं तक ही नहीं बल्कि सम्राटों तक भी रहा है।
2 of 5
कुंभ महापर्व
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
श्रद्धालु के रूप में राजा-महाराजा न केवल कुंभ नगरों में लंबे समय के लिए आते, बल्कि अपना राजपाट भी यहीं से चलाते थे। कुंभ वर्णन को कागजों पर आकार देने ह्वेनसांग, महंत लालपुरी, दिलीप कुमार राय, इंदिरा देवी आदि ने राजाओं से साधुओं के रिश्तों पर काफी कुछ लिखा है। साधु जब कुंभ स्नान को निकलते तब राजा महाराजा एक दिन के लिए अपने तमाम राजसी अलंकार, गहने और मुकुट साधुओं को सौंप देते।
3 of 5
कुंभ महापर्व
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
बाबाओं को कंधों पर उठाकर गंगा आदि पवित्र नदियों के तटों पर ले जाते थे। चूंकि राजसी वैभव त्यागकर राजा उस दिन साधुओं को शाही सम्मान, हाथी, घोड़े सौंप देते। अत: कुंभ स्नानों को शाही स्नान और जमातों को शाहियां कहा जाने लगा। भारतीय अध्यात्म परंपरा ऐसे मूल्यों से ही आज तक जीवंत है। कुंभ के शाही स्नान आज भी होते हैं और वैभवशाली भारत की याद दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरिद्वार कुंभ
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही आमजन को संचार व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक संचार ने कुंभ मेला क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन किया है। वहीं मेला नियंत्रण सभागार में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक संचार मुकेश ठाकुर ने कुंभ मेला 2021 में तैनात समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
5 of 5
हरिद्वार कुंभ
- फोटो : अमर उजाला (file photo)
उन्होंने कहा कि बिना सुदृढ़ और निर्विघ्न संचार व्यवस्थाओं के भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और अन्य पुलिस व्यवस्था के स्नान सकुशल संपन्न नहीं हो सकता। संचार पुलिस बल द्वारा बनाई की सशक्त रेडियो संचार व्यवस्था मेले के दौरान सफलतापूर्वक आपस में सुगम संपर्क कराने में सफल रहती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।