फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून गोलीकांड: गुस्साए लोगों ने सड़क की जाम, बोले-खौफ के साए में जी रहे, पत्नी-बहन का दिखा दर्द, तस्वीरें

Thu, 20 Jun 2024 01:51 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 20 Jun 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Golikand firing incident Doon bandh called in protest against the murder people blocked the road
देहरादून गोलीकांड: आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून गोलीकांड को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और यह गुस्सा अब सड़कों पर नजर आ रहा है। हत्या के विरोध में आज गुरुवार को दून बंद का आह्वान किया गया था। लोगों ने सुबह रिंग रोड को जाम करते हुए नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। कहा कि यहां लोग अब डर के साए में जीने को मजबूर हैं। 



चक्काजाम के तहत रिंग रोड 6 नंबर पुलिया के समीप की दुकानों को स्थानीय लोगों ने बंद कराया। वहीं आरोपियों के घर के पास धरने पर बैठे लोगों के अनुसार सुबह इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों की गिरफ्तारी की गई।

करीब 25 लोगों जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। धरना दे रहे लोगों का कहना है कि पुलिस ने धक्का मुक्की की, महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए महिला पुलिस नहीं थी। आरोपियों को संरक्षण के आरोप भो पीड़ित पक्ष ने लगाए। डोभालवाला चौक पर बाजार बंद है। कुछ दुकानें खुली हैं बाकी बाजार बंद है।

Dehradun Golikand firing incident Doon bandh called in protest against the murder people blocked the road
गिरफ्तारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने आज 20 जून को देहरादून बंद करने का आह्वान किया था। संघर्ष समिति ने बंद को लेकर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, पूर्व सैनिकों, युवाओं और महिलाओं से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की थी।

Dehradun Golikand firing incident Doon bandh called in protest against the murder people blocked the road
सड़क पर जाम लगाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं प्रेस क्लब देहरादून में दिवंगत दीपक उर्फ रवि बडोला की पत्नी और बहन के साथ पत्रकारों से वार्ता करते हुए संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि मूल निवासियों का अस्तित्व बचाने के लिए सभी को सड़कों पर उतरना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Golikand firing incident Doon bandh called in protest against the murder people blocked the road
लोगों का विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कहा कि आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से दिवंगत दीपक बडोला की पत्नी को स्थायी नौकरी, एक करोड़ रुपये मुआवजा, घायलों का मुफ्त इलाज के साथ 20-20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। 

विज्ञापन
Dehradun Golikand firing incident Doon bandh called in protest against the murder people blocked the road
देहरादून गोलीकांड: लोगों ने सड़क पर लगाया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गोलीकांड मामले की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग भी की। गोलीकांड में मृतक दीपक की पत्नी उर्वी बडोला ने कहा कि अब उसके सामने अपने छोटे बच्चे के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। सरकार उन्हें स्थायी नौकरी दे और उनके परिवार को सुरक्षा दें।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पहाड़ी पर अटकी कार, खाई में गिरी क्रेन...घायलों को बचाने उतरी एसडीआरएफ, बाल-बाल बची चार जिंदगी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed