फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car stuck on the hill crane brakes failed in Rishikesh Kaudiyala Devprayag People injured Uttarakhand news

Uttarakhand: पहाड़ी पर अटकी कार, खाई में गिरी क्रेन...घायलों को बचाने उतरी SDRF, बाल-बाल बची जिंदगियां, वीडियो

Thu, 20 Jun 2024 02:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/देवप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 20 Jun 2024 02:59 PM IST
सार

ऋषिकेश कौडियाला के पास हुए हादसे में आज चार जिंदगियां बाल-बाल बच गई। एक कार सड़क से पलटकर पहाड़ी पर अटक गई। वही ंक्रेन गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन
Car stuck on the hill crane brakes failed in Rishikesh Kaudiyala Devprayag People injured Uttarakhand news
हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही है। आज भी चार जिंदगी बाल-बाल बच गई। सुबह कोडियाला से आगे साकनीधार में ब्रेक फेल होने से एक क्रेन खाई में गिर गई और एक कार पहाड़ी पर अटक गई। जिसमें चार जिदंगियां फंस गई। सूचना पर एसडीएआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी यात्रियों की गाड़ी खराब होने पर उन्होंने क्रेन मंगवाई थी। क्रेन ने कार को टो किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर जाकर क्रेन के ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण क्रेन दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान क्रेन से बंधी कार भी गिर कर पहाड़ी पर अटक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो व्यक्ति कार में और दो क्रेन में सवार थे। सूचना मिलते ही ब्यासी स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से सब इंस्पेक्टर नीरज चौहान के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टीम तुरंत रेस्क्यू के लिए साकनीधार की ओर रवाना हुई। एसडीआरएफ  की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
 

स्विफ्ट में फंसे लोगों को निकालने के लिए किया रेस्क्यू
टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि स्विफ्ट कार लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी और पहाड़ी पर अटकी पड़ी थी, जो कभी भी नीचे गिर सकती थी। एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले स्विफ्ट में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।

स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर, खाई में स्विफ्ट कार में फंसे दो घायलों को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और उन्हें तुरंत देवप्रयाग स्थित नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इसके बाद क्रेन का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर देखा कि क्रेन में फंसे बाकी बचे दो व्यक्तियों में से एक गंभीर रूप से घायल था, जिसे रोप रेस्क्यू के माध्यम से स्ट्रेचर के साथ ऊपर लाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की गई।

ये भी पढ़ें...जिंदगी के लिए जद्दोजहद: 98 साल की बुजुर्ग को डंडी पर बैठाकर पैदल तय किया 3.5 किमी. रास्ता, तब पहुंची अस्पताल

कठिन परिस्थितियों के बावजूद, एसडीआरएफ की टीम ने कुशलता और धैर्य का परिचय देते हुए गंभीर घायल को सड़क तक सुरक्षित पहुंचाया और प्राथमिक चिकित्सा देकर तुरंत अस्पताल भेजा। इससे पूर्व स्थानीय निवासियों एवं पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को पूर्व में ही निकाला जा चुका था l

घायलों का विवरण:
-परविंदर सिंह (20 ) पुत्र किशोर सिंह, निवासी:- मोहाली, पंजाब।
-गुरजीत सिंह ( 31) पुत्र स्व0 गुरवचन सिंह, निवासी:- मोहाली, पंजाब।
-संजय, (31 ) निवासी:-  श्रीनगर, पौड़ी।
-जॉनी पुत्र प्रीतम सिंह (चालक), (31) निवासी:-  श्रीनगर, पौड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed