फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून में भीषण अग्निकांड: सुंदरवन बस्ती में लगी आग, 54 झोपड़ियां जलकर हुईं राख, मची अफरा-तफरी, तस्वीरें

Sun, 05 May 2024 04:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 May 2024 04:15 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Fire Incident in Selaqui 54 huts burnt after fire in slum Area Photos
बस्ती में आग से झोपड़िया राख - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला स्थित सुंदरवन बस्ती में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 54 झुग्गी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। इस दौरान सेलाकुई थाना पुलिस लोगों को बस्ती से बाहर निकाला।



करीब दो घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया, हालांकि सभी झुग्गी झोपड़ी जलकर राख हो गईं। उधर, बस्ती वासियों का दावा है कि आग लगने के दौरान 90 झुग्गी झोपड़ी जली हैं।

पहाड़ों पर आग का कहर: उत्तराखंड में डराने लगे सुलगते जंगल...लोगों का घरों में फूल रहा दम, अब तक चार की मौत

भाऊवाला स्थित सुदंरवन बस्ती में दोपहर करीब दो बजे कुछ झोपड़ियों से धुआं उठने लगा। आग तेजी से बढ़ने लगी और आस-पास की झुग्गी झोपड़ियों को भी अपनी चपेट ले लिया। बस्ती में आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग किसी तरह झोपड़ी में रखे अपने जरूरत के सामान को समेट कर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगे।

Dehradun Fire Incident in Selaqui 54 huts burnt after fire in slum Area Photos
आग से झोपड़ियां राख - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर कुछ ही देर में अग्निशन स्टेशन सेलाकुई से दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। इसी दौरान सीओ प्रेमनगर रीना राठौड़, तहसीलदार गौरा दत्त जोशी और थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने में चार दमकल वाहनों का पानी कम पड़ गया।

Dehradun Fire Incident in Selaqui 54 huts burnt after fire in slum Area Photos
आग से झोपड़ियां राख - फोटो : अमर उजाला

देहरादून से दो और दमकल वाहन बुलाए गए। करीब चार बजे दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में सफल हुए। ग्राम प्रधान भाऊवाला रमा थापा ने बताया की झोपड़ियों में रहने वाले 35 लोगों की सूची हमारे पास है, लेकिन यहां करीब 54 झोपड़ियां थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Fire Incident in Selaqui 54 huts burnt after fire in slum Area Photos
आग से झोपड़ियां राख - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान प्रभावित रामकला देवी और ललिता देवी ने बताया कि वह 1999 से यहां पर झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। यहां करीब 90 झुग्गी झोपड़ियां थीं। बताया कि पहले भी दो बार खाना बनाते हुए झुग्गी झोपड़ियों में आग लगी थी। उस दौरान भी सभी झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई थीं। उन्होंने बताया कि आज भी अचानक से आग लगी और देखते ही देखते आग इतनी भयंकर हो गई कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। बताया कि उनके बिस्तर, कपड़े, राशन और अन्य जरूरी सामान सबकुछ आग की भेंट चढ़ गया। 

विज्ञापन
Dehradun Fire Incident in Selaqui 54 huts burnt after fire in slum Area Photos
आग से झोपड़ियां राख - फोटो : अमर उजाला

अग्निशमन स्टेशन सेलाकुई के प्रभारी एफएसओ ईशम सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी सेलाकुई की सूचना पर दमकल वाहन आठ मिनट में मौके पर पर पहुंच गए थे। बताया कि सेलाकुई से चार और देहरादून से दो दमकल वाहन मंगाए गए। आग पर काबू पाने में दो घंटे लगे। आग लगने का कारण की जांच की जा रही है। हो सकता है खाना बनाने के दौरान आग लगी होगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed