फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: छावनी में तब्दील रही काठबंगला बस्ती, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, आंखों के सामने जमींदोज हुए 26 आशियाने

Mon, 24 Jun 2024 10:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jun 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Encroachment Bulldozer run in Kath Bangla slum Colony 26  houses Destroyed People Crying Photos
काठ बंगला बस्ती में अतिक्रमण हटाया - फोटो : धर्मेंद्र भट्ट/अमर उजाला

एमडीडीए ने रिस्पना नदी किनारे काठबंगला बस्ती में अवैध कब्जों पर कार्रवाई कर जेसीबी से 26 मकान ध्वस्त कर दिए। पाई-पाई जोड़कर नदी किनारे सरकारी जमीन पर आशियाने बना तो दिए, लेकिन जब कार्रवाई के दौरान घर गिरने लगे तो ऐसा लगा मानो उनके घर नहीं, बल्कि खुली आंखों के सामने उनके सपने टूट रहे हों।

इस दौरान बस्ती छावनी में तब्दील रही। भारी पुलिस बल के चलते विभिन्न संगठनों और लोगों का विरोध कार्रवाई को नहीं रोक पाया। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते और गुस्से का इजहार करते लोग कभी एमडीडीए तो कभी सरकार पर सवाल उठाते रहे। अधिकारी जांच के आधार पर तैयार की गई सूची का हवाला देते रहे तो लोग कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते रहे।

Uttarakhand: वित्तीय अनियमितताओं वाली 29 सहकारी समितियों की होगी SIT जांच, मंत्री धनसिंह ने दिए आदेश

Dehradun Encroachment Bulldozer run in Kath Bangla slum Colony 26  houses Destroyed People Crying Photos
काठ बंगला बस्ती में अतिक्रमण हटाया - फोटो : अमर उजाला

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को एमडीडीए के अधिकारी सुबह करीब 10 बजे आधा दर्जन जेसीबी और बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ लेकर कैनाल रोड पर रिस्पना नदी किनारे स्थित काठबंगला बस्ती पहुंचे।

Dehradun Encroachment Bulldozer run in Kath Bangla slum Colony 26  houses Destroyed People Crying Photos
काठ बंगला बस्ती में अतिक्रमण हटाया - फोटो : अमर उजाला

जैसे ही ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर धूल उड़ाती हुई एक के बाद एक जेसीबी पहुंची तो लोग दहशत में आ गए। विभिन्न राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ता और बस्ती के लोग जेसीबी के सामने खड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Encroachment Bulldozer run in Kath Bangla slum Colony 26  houses Destroyed People Crying Photos
काठ बंगला बस्ती में अतिक्रमण हटाया - फोटो : अमर उजाला

इन्होंने लोगों के पास मौजूद भवनाें के वैध होने के कागजात देखने और समय दिए जाने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद ही सूची तैयार की गई है। इसलिए अब कोई समय नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
Dehradun Encroachment Bulldozer run in Kath Bangla slum Colony 26  houses Destroyed People Crying Photos
काठ बंगला बस्ती में अतिक्रमण हटाया - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला और जेसीबी ने अपना काम शुरू कर दिया। एक-एक कर शाम तीन बजे तक 26 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान हर तरफ रोते-बिलखते बेघर हुए लोग कभी आक्रोश दिखाते तो कभी गुहार लगाते दिखे। बताया जा रहा है कि अभी 100 से अधिक मकानों पर कार्रवाई बाकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed