{"_id":"6711f3437bdcee8c780a4936","slug":"dehradun-dm-savin-bansal-reached-mussoorie-and-inspected-mall-road-also-discussed-starting-shuttle-service-2024-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mussoorie: डीएम सविन बंसल ने पैदल किया शहर का निरीक्षण, दशकों बाद लगा जनता दरबार तो लगा समस्याओं का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mussoorie: डीएम सविन बंसल ने पैदल किया शहर का निरीक्षण, दशकों बाद लगा जनता दरबार तो लगा समस्याओं का अंबार
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल आज मसूरी पहुंचे। डीएम बनने के बाद सविन बंसल का मसूरी का यह पहला दौरा है। यहां उन्होंने गांधी चौक से भगत सिंह चौक तक पैदल चलकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एसएसपी के साथ किंग्रेग पार्किंग का निरीक्षण किया और एक सप्ताह में पार्किंग शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने 20 दिन मेें लाइब्रेरी चौक बनाने और ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए कहा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सेटेलाइट पार्किंग की दिशा में कार्य योजना पर काम करने के दिए निर्देश। साथ ही मालरोड पर निर्धारित समय में ही वाहनों को अनुमति देने, शौचालय बनाने, शटल सेवा संचालन के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, शुल्क तय करने के लिए भी कहा।
डीएम ने कहा कि शटल सेवा को लेकर टैक्सी यूनियन के लोग भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। डीएम ने हाथीपांव रोड पर पार्किंग की संभावना को देखते हुए अधिकारियोंं को प्रभावी योजना तैयार करने के लिए कहा।
3 of 5
डीएम सविन बंसल पहुंचे मसूरी
- फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय के अधिकारियों को टोल पर पीओएस मशीन, गोल्फ कार्ड लगाने के भी निर्देश दिए। पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने, यातायात में सुधार के लिए उपकरण आदि के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डीएम ने लगाया जनता दरबार
- फोटो : अमर उजाला
उधर, शहर में दशकों बाद जनता दरबार लगा तो समस्याओं की झड़ी लग गई। लोगों ने डीएम के समक्ष सड़क, पेयजल, सीवर, पार्किंग, अतिक्रमण, मालरोड पर फर्राटा भरते वाहन सहित विभिन्न समस्याएं रखीं। डीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
5 of 5
डीएम सविन बंसल पहुंचे मसूरी
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका सभागार में आयोजित जनता दरबार में निवर्तमान सभासद जसबीर कौर ने कहा, मोतीलाल नेहरू मार्ग और सर्कुलर रोड बदहाल है। शहर में आवारा पशुओं, बंदरों, कुत्तों के उत्पात से लोग परेशान हैं। सड़क किनारे वाहन खड़े होने से जाम की समस्या बढ़ रही है। डीएम ने लोनिवि और पालिका अफसराें को समाधान के निर्देश दिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।