फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: ग्राहक बनकर शराब के ठेके पर पहुंचे DM, सेल्समैन ने 20 रुपये ज्यादा लेकर दी बोतल और फिर...

Wed, 18 Sep 2024 08:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Sep 2024 08:58 PM IST
सार

Dehradun News: डीएम बिना स्टाफ के खुद गाड़ी चलाकर गए और दुकान पर लाइन में लग गए। उन्होंने बोलत मांगी तो दुकानदार ने मैक डाउल की 660 की बोतल को उन्हें 680 रुपये में दिया।

विज्ञापन
Dehradun DM Savin Bansal Raid on liquor shop as a customer shopkeeper gave bottle at over rating
शराब की दुकान में डीएम सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ओवर रेटिंग की शिकायत पर खुद ही ठेके पर ग्राहक बनकर पहुंच गए। उन्होंने मैक डॉवेल की बोतल देने को कहा तो सेल्समैन ने उनसे 680 रुपये लिए। जिलाधिकारी ने एमआरपी देखी तो 660 थी। इस तरह जिलाधिकारी को 20 रुपये की ओवर रेटिंग मिली।



जैसे ही अन्य स्टाफ ठेके पर पहुंचा तब पता चला कि पैंट शर्ट पहने ये ग्राहक सामान्य नहीं बल्कि जिलाधिकारी खुद हैं। इसका पता चलते ही ठेके के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने ठेका संचालक का 50 हजार रुपये का चालान कर दिया।

दरअसल, शराब ठेकों पर लगातार ओवर रेटिंग की शिकायत मिल रही है। अधिकारी छापा मारते हैं तो ओवर रेटिंग एक दो दिन बंद होती है इसके बाद फिर संचालक अपने पुराने ढर्रे पर चल पड़ते हैं। अब नए जिलाधिकारी को भी शराब के ठेकों पर ओवर रेटिंग की शिकायत मिली।

Uttarakhand:  नाबार्ड के प्रोजेक्टों में विभागों की हीलाहवाली से मुख्य सचिव नाराज,  24.80 % ऋण की हो पाई अदायगी

Dehradun DM Savin Bansal Raid on liquor shop as a customer shopkeeper gave bottle at over rating
प्राइवेट वाहन से शराब की दुकान पर छापा मारने पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला

कार्रवाई के लिए खुद जिलाधिकारी मैदान में उतर गए। उन्होंने आवास से एक प्राइवेट वाहन लिया और उसे खुद ही चलाकर ओल्ड मसूरी रोड अंग्रेजी शराब के ठेके पर पहुंच गए। सामान्य कद काठी वाले अधिकारी को देखकर किसी को पता नहीं चला कि यह शख्स जिलाधिकारी है। जिलाधिकारी ने कुछ बोतलों के दाम पूछे तो सेल्समैन ने उन्हें हर बोतल के बारे में बताया।

Dehradun DM Savin Bansal Raid on liquor shop as a customer shopkeeper gave bottle at over rating
शराब की दुकान पर छापा मारने पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उन्होंने वहां मैक डॉवेल की बोतल देने को कहा। ठेकेदार ने 680 रुपये जिलाधिकारी से ले लिए। उन्होंने देखा कि इस पर एमआरपी 20 रुपये कम है। थोड़ी देर बाद ही पीछे से जिलाधिकारी का सरकारी काफिला भी पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun DM Savin Bansal Raid on liquor shop as a customer shopkeeper gave bottle at over rating
शराब की दुकान पर छापा मारने पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम व आबकारी की टीम पहुंची तब जाकर पता चला कि जिलाधिकारी ने दुकान पर छापा मारा है। इसके बाद जिलाधिकारी ने दुकान के अंदर स्टॉक आदि भी चेक किया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि दुकान संचालक का 50 हजार रुपये का चालान किया गया है। इसके साथ ही अधीनस्थों को शहर में अन्य जगहों पर भी छापे मारने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Dehradun DM Savin Bansal Raid on liquor shop as a customer shopkeeper gave bottle at over rating
शराब की दुकान पर छापा मारने पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी ने वहां आसपास लोगों से भी जानकारी ली। हर व्यक्ति ने बताया कि ठेके पर आते हैं तो उनसे 20 से 25 रुपये अधिक लिए जाते हैं। सेल्समैन के सामने आपत्ति भी जताते हैं तो कहते हैं कि लेना हो तो लो नहीं तो कहीं और से ले लो। अगर प्रशासन की सख्ती की याद दिलाते हैं तो इधर उधर की बात कर टाल दी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed