फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dav College: धरने के दौरान भिड़े छात्रों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

Wed, 07 Dec 2022 09:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Dec 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Dav College : Two groups of students clashed and Fight during strike
डीएवी कॉलेज में छात्रों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में एबीवीपी, आर्यन, एनएसयूआई, सत्यम शिवम सुंदरम व अन्य छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर धरना दिया। हालांकि, इस दौरान एबीवीपी और आर्यन संगठन में किसी गलतफहमी को लेकर मारपीट शुरू हो गई।



Uttarakhand: 24 दिसंबर को विवि और कॉलेजों में एक साथ होंगे छात्रसंघ चुनाव, कुलपतियों की बैठक में हुआ निर्णय

मामले को शांत कराने के लिए तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दरअसल, बुधवार को कॉलेज के प्रवेश द्वार पर विभिन्न संगठनों के छात्र नेता प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कुछ छात्र आपस में झगड़ने लगे। बीच बचाव करने के लिए गए एबीवीपी और आर्यन के छात्र नेता में भी कहा सुनी हो गई।

Dehradun Dav College : Two groups of students clashed and Fight during strike
डीएवी कॉलेज में छात्रों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। मामले को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिसबल के साथ वसंत विहार, रायपुर और डालनवाला थानों की पुलिस कॉलेज परिसर में पहुंची। एबीवीपी के दयाल बिष्ट ने बताया कि संयुक्त रूप से सभी संगठन मिलकर छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर धरना दे रहे थे।

Dehradun Dav College : Two groups of students clashed and Fight during strike
डीएवी कॉलेज में छात्रों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

इसी बीच गेट बंद करने के दौरान एक बाहर के लड़के ने अंदर आने के लिए दरवाजा खोलने के लिए कहा। कॉलेज का आईडी कार्ड मांगने पर झगड़ने लगा। इसलिए मामला बढ़ गया। आर्यन संगठन के सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि अपने-अपने समर्थकों बचाने को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Dav College : Two groups of students clashed and Fight during strike
डीएवी कॉलेज में छात्रों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

छात्रनेता सुमित कुमार ने बताया कि लगातार छात्रों को तिथि घोषित करने की बात पर कॉलेज और अधिकारियों की ओर से गुुमराह किया जा रहा है। बुधवार को भी छात्रों को बात को नहीं सुना गया। जिस पर प्राचार्य के कक्ष में तालाबंदी की गई और उनका घेराव किया गया।

विज्ञापन
Dehradun Dav College : Two groups of students clashed and Fight during strike
छात्रों ने प्राचार्य को घेरा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद प्राचार्य ने संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा आनंद सिंह उनियाल से बात की। इसके बाद उन्होंने बृहस्पतिवार (आज) सुबह 11 बजे तक चुनाव की तिथि घोषित करने का आश्वासन दिया। तब तालाबंदी और घेराव को समाप्त किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed