फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brutal Murder: बुजुर्ग पति को शादी के बाद पता लगा पत्नी के बेटे का राज, हिस्सा मांगा तो उतार दिया मौत के घाट

Tue, 06 Sep 2022 09:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Sep 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
Dehradun crime news: old age Husband done wife Murder over property dispute
बुजुर्ग ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

ऊषा ने राम सिंह से अपने बेटे का राज छुपाया था। दोनों की शादी के करीब सात महीने बाद जब राम सिंह को पता चला कि ऊषा का अपना खुद का बेटा भी है और वह बदमाश करन शिवपुरी है तो वह उससे नफरत करने लगा।



Dehradun: संपत्ति के विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, सोते समय क्रिकेट बैट से किया हमला

शिवपुरी के खिलाफ एक दो नहीं बल्कि 40 मुकदमे दर्ज हैं। ऊपर से ऊषा उसे संपत्ति का हकदार भी बताने लगी। इसी बात ने दोनों के बीच विवाद का बीज डाल दिया। बढ़ते-बढ़ते मामला इतना आगे आया कि अब ऊषा की मौत पर ही खत्म हुआ। 

राम सिंह ने ऊषा से 2019 में शादी की थी। इसके कुछ समय बाद ऊषा ने राम सिंह से कहा कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है, लिहाजा उसे कुछ रुपये चाहिए। राम सिंह ने ऊषा को रुपये दे दिए। यह सिलसिला काफी दिनों तक चला। एक दिन राम सिंह के सामने सारा सच आ गया।

Dehradun crime news: old age Husband done wife Murder over property dispute
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पता चला कि जिस बेटे की चोट की बात ऊषा कह रही है वह तो जेल में है। ऊषा उसकी चोट के इलाज के लिए नहीं बल्कि उसकी जमानत की पैरवी को पैसे लेकर जाती है। उस वक्त करन शिवपुरी प्रेमनगर में सराफ के यहां हुई लूट के मामले में गोवा से पकड़ा गया था।

Dehradun crime news: old age Husband done wife Murder over property dispute
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

राम सिंह ने जब अपने स्तर से पड़ताल की तो मालूम हुआ कि उस पर एक दो नहीं बल्कि लूट और चेन लूट के 40 मुदकमे दर्ज हैं। वह सिरे का बदमाश है। उसने दिल्ली तक में लोगों का जीना मुहाल किया हुआ था। राम सिंह ने ऊषा को अपने बेटे से रिश्ता तोड़ने को कहा, लेकिन ऊषा ने राम सिंह की बात मानने के बजाय अपने बेटे के लिए संपत्ति में हिस्सा मांगने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun crime news: old age Husband done wife Murder over property dispute
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

करन शिवपुरी वर्तमान में भी सुद्धोवाला जेल में बंद है। वह हमेशा अकेले ही सारी घटनाओं को अंजाम देता था। वर्ष 2017 में उसने दिल्ली में एक ही दिन में सात चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Dehradun crime news: old age Husband done wife Murder over property dispute
बुजुर्ग ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने बाइकर्स का एक ग्रुप भी उसके पीछे लगाया था। मगर, करन शिवपुरी हर बार उत्तराखंड पुलिस के ही हत्थे चढ़ा। वह एक बार 2018 में और फिर 2020 में प्रेमनगर में लूट के मामले में गोवा से भी देहरादून पुलिस के ही हत्थे चढ़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed