फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पैर छूकर किया वीर नारियों का सम्मान, जीत लिया सबका दिल

Tue, 05 Mar 2019 04:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Mar 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Defense minister Nirmala sitharaman Touched war widows feet for honour in dehradun 
देहरादून में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भरे मंच पर जब वीर नारियों के पैर छुए तो हर कोई देखता रह गया। वहीं उन्होंने ऐसी बातें कही जिसने सबका दिल छू लिया। सम्मान पाकर वीर नारियां भी भावुक हो उठीं। 

Defense minister Nirmala sitharaman Touched war widows feet for honour in dehradun 
देहरादून में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जय हिंद की सेना हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार है। सेना को जो भी टारगेट दिया गया, उसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। सीमा की सुरक्षा और जवानों के सम्मान से किसी तरह का समझौता नहीं होगा। 

Defense minister Nirmala sitharaman Touched war widows feet for honour in dehradun 
देहरादून में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को कैंट क्षेत्र के विधायक गणेश जोशी द्वारा हाथी बड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया के प्रेक्षागृह में आयोजित शौर्य सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। रक्षा मंत्री ने प्रत्येक वीर नारी को शॉल ओढ़ाने के बाद उनके पैर छुए। उन्होंने वीर नारियों से उनकी दिक्कतों के बारे में भी पूछा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Defense minister Nirmala sitharaman Touched war widows feet for honour in dehradun 
देहरादून में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

कहा कि सैनिक और पूर्व सैनिक के सामने बात करने में एक संकोच होता है, क्योंकि जवान हर परिस्थिति में मातृ भूमि की रक्षा के लिए लड़ने और सर्वोच्च बलिदान के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्पष्ट नीति है कि सैनिक और पूर्व सैनिकों के सम्मान को किसी तरह की ठेस नहीं लगनी चाहिए, पीएम ने ओआरओपी और नेशनल वॉर मेमोरियल बनाने के वायदे को पूरा करके दिखा दिया है। 

विज्ञापन
Defense minister Nirmala sitharaman Touched war widows feet for honour in dehradun 
देहरादून में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

सम्मान समारोह में वीर नारी कमला देवी, वीरा देवी, शकुंतला देवी, रानी थापा, उर्मिला देवी, इंदिरा देवी, उर्मिला देवी, आनंद देवी, हेम कुमारी, शांति बोरा, चित्रा देवी, अनीता, माला देवी, विजय लक्ष्मी के अलावा शहीद भूपेन्द्र कंडारी के पिता गजेन्द्र कंडारी को भी सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed