फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सवारियों से भरा वाहन खाई में गिरा, चार की दर्दनाक मौत, शवों के रेस्क्यू की तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Sat, 05 May 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, यमकेश्वर/कोटद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, यमकेश्वर/कोटद्वार Updated Sat, 05 May 2018 08:08 AM IST
Dead body rescue Horrible photos during Accident in pauri
dead body rescue

मैक्स में बैठी सवारियों ने सोचा भी नहीं होगा कि आगे क्या होने वाला है। ऐसी दर्दनाक मौत मिली कि शव देखने वालों की भी रूह कांप गई।

Dead body rescue Horrible photos during Accident in pauri
accident

यमकेश्वर ब्लाक के बंचूरी क्षेत्र में सवारियों से भरी एक मैक्स गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पतल में दम तोड़ दिया। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश और कोटद्वार के अस्पतालों के लिए रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार और राजस्व पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। आसपास के गांवों के लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
 

Dead body rescue Horrible photos during Accident in pauri
accident

प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र जखमोला और पटवारी रिजवान खान ने बताया कि शुक्रवार करीब पौने ग्यारह बजे ऋषिकेश से बंचूरी जा रही मैक्स सरा गांव के पास जिबलधार में गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने 108 और पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Dead body rescue Horrible photos during Accident in pauri
accident

राजस्व पुलिस के अनुसार मैक्स हादसे में विक्रम सिंह (65) पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम उरगांव, उषा देवी (40) पत्नी ध्यान सिंह, निवासी बगोड़ गांव और मैक्स वाहन के मालिक जसपाल सिंह (32) पुत्र आनंद सिंह निवासी ग्राम गोदी (बघाला) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में कु. रवीना (12) पुत्री सोहन सिंह, उसकी मां माहेश्वरी देवी (31) निवासी ग्राम बड़कोट, सते सिंह (60) पुत्र मूली सिंह निवासी ग्राम सरा, कु. पूनम (18) पुत्री चंद्र सिंह निवासी ग्राम बगोड़गांव, सरिता देवी (30) पत्नी राजेंद्र सिंह, , विक्रम सिंह (22) पुत्र पूरण सिंह निवासी ग्राम चोपड़ा मल्ला, सुमन देवी (25) पत्नी धर्मेंद्र सिंह ग्राम बड़कोट शामिल हैं।

Dead body rescue Horrible photos during Accident in pauri
accident

ये सभी लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंचूरी जा रहे थे।  मैक्स चालक मुकेश सिंह (36) पुत्र आनंद सिंह निवासी ग्राम तिमली की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी, ग्राम प्रधान बलवीर सिंह व बचन सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed