फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां मॉर्चरी में रखी लाश हो उठी जिंदा, इसके बाद जो किया हैरत में पड़ गए सब

Tue, 16 Jan 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Jan 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
dead body alive in mortuary
dead body - फोटो : हिंदुस्तान लाइव

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया। यहां मॉर्चरी में रखी एक लाश में अचानक जान आ गई। इतना ही लाश ने करवट भी बदल ली।


 

dead body alive in mortuary
dead body
हुआ यूं कि हरिद्वार के बीएचईएल स्थित अस्पताल की मॉर्चरी में रखी लाश में जान आ गई। इसके बार लाश ने करवट बदल ली और उल्टी भी की। हालांकि यह घटना कुछ दिन पहले की है, लेकिन इसके बाद से यह मामला चर्चा में है।

 
dead body alive in mortuary
dead body alive in haridwar
शुक्रवार देर रात एक भेल कर्मचारी कृष्ण कुमार निवासी ज्वालापुर काम करते हुए गिर गया था। इसके बाद उन्हें भेल अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर ने जांच करने के बाद कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आग्रह पर वरिष्ठ फिजीशियन ने भी आकर जांच करने के बाद कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
dead body alive in mortuary
डॉक्टरों ने दो बार कृष्ण कुमार की ईसीजी की, लेकिन कृष्ण कुमार के शरीर में जीवित होने कोई लक्षण नहीं दिखे। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी होने तक शव लगभग डेढ़ घटे तक स्ट्रेचर पर रहा। रात करीब साढ़े 12 बजे शव को परिजनों ने मॉर्चरी में रखवा दिया।
 
विज्ञापन
dead body alive in mortuary
mortuary

अगली सुबह जब परिजन शव लेने आए तो शव ने करवट बदली हुई थी और उसने उल्टी कर रखी थी। यह देख परिजन हैरान रह गए और उन्होंने यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि कृष्ण कुमार को जीवित को मरा समझकर मॉर्चरी में रखवा दिया था। इस दौरान और लोगों ने भी मौके पर आकर भेल अस्पताल प्रबंधन पर कृष्ण कुमार को मारने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे प्रभारी सीएमओ ने प्रकरण की पूरी जांच करवाने का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed