बुधवार रात प्रेमी के साथ भाग रही युवती को उसके भाई और जीजा ने कुछ साथियों की मदद से पकड़ लिया। भाई ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना पर पहुंचे ग्रामीणों ने भाई का दबोच लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
2 of 7
attack on sister
- फोटो : AmarUjala
वहीं गंभीर हालत में प्रेमी युगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया।
3 of 7
attack on sister
- फोटो : AmarUjala
ऊधमसिंह नगर के गदरपुर स्थित शांति कॉलोनी केलाखेड़ा निवासी विपिन की पुत्री सोनू अपने प्रेमी नितई मंडल निवासी चंडीपुर दिनेशपुर के साथ पैदल भाग रही थी।
4 of 7
attack on sister
- फोटो : AmarUjala
जब इसकी सूचना युवती के भाई कन्हई मंडल को मिली तो वह अपनी बोलेरो गाड़ी से अपने जीजा व अन्य साथियों के साथ पीछा करते हुए ग्राम मसीत वन चौकी के करीब पहुंचे। वहां पर बहन व उसके प्रेमी नितई को खड़े देखा।
5 of 7
attack on sister
- फोटो : AmarUjala
गुस्साए भाई ने उनको पकड़कर धारदार हथियारों से प्रहार कर घायल कर दिया। मारपीट को देखकर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर हमलावर भाग गए, लेकिन उसके भाई कन्हई को ग्रामीणों ने धर दबोच लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी।