राजधानी देहरादून के एक होटल में बुधवार देर शाम युवक और किशोरी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों भाई-बहन थे।
2 of 7
खून से सना चाकू भी मिला है।
होटल के कमरे का दरवाजा खुला मिलने और कमरे के हालात देखने पर जो नजारा अंदर नजर आया उसके मद्देनजर पुलिस ने पहले इसे डबल मर्डर की घटना माना। लेकिन होटलकर्मी के खुलासा करने पर कि दरवाजा अंदर से बंद था पुलिस की उलझन बढ़ा दी।
3 of 7
murder in ajanta hotel
- फोटो : AmarUjala
सीसीटीवी फुटेज में उसकी बात पुष्ट होने पर पुलिस ने हत्या की थ्योरी को खारिज कर दिया। बाद में पुलिस ने युवक द्वारा बहन की हत्या कर फिर खुद अपना गला रेतने का दावा किया। युवक की पहचान आलोक गौतम (20) और बालिका की शिनाख्त अनामिका गौतम (10) निवासी सतना मध्य प्रदेश के रूप में हुई।
4 of 7
होटल में युवक की लाश
- फोटो : AmarUjala
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के अजंता होटल के मैनेजर ने बुधवार शाम पौने सात बजे के करीब पुलिस को सूचना दी कि होटल के कमरा नंबर 305 में एक लड़के और लड़की का शव पड़ा है। इस पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी क्राइम तृप्ति भट्ट, एसपी सिटी अजय सिंह एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ वहां पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
5 of 7
बिस्तर के नीचे पड़ी थी युवक की लाश
- फोटो : AmarUjala
पुलिस के मुताबिक आलोक का शव बिस्तर के नीचे पड़ा मिला। उसका गला कटा हुआ था। पूरा कमरा खून से सना था, जबकि अनामिका का शव बाथरूम में पड़ा मिला। अनामिका के पैरों को टायलट के शॉवर की पाइप से बांधा गया था।