{"_id":"5ba267e7867a557f220f977c","slug":"boarding-school-sexual-assault-big-reveal-in-victim-medical-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप: पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा, हैरानी में पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप: पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा, हैरानी में पुलिस
Thu, 20 Sep 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून के बोर्डिंग स्कूल में गैंगरेप की पीड़ित छात्रा की मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने बड़ा खुलासा किया है। जिसके बाद अब पुलिस भी सोच में पड़ गई है। पुलिस अभी तक यह मानकर चल रही थी कि पीड़िता के अविकसित भ्रूण से डीएनए जांच कराकर मामले का पर्दाफाश करेगी।
2 of 6
फाइल फोटो: मेडिकल रिपोर्ट
- फोटो : Getty
लेकिन बुधवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता की प्रेगनेंसी रिपोर्ट निगेटिव आई है। माना जा रहा है कि छात्रा को जबरदस्ती दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा से दुराचार की पुष्टि हुई है।
3 of 6
gang rape
इसके साथ ही बुधवार को छात्रा के मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज कराए गए, जिनमें उसने पुलिस को दिए बयानों की पुष्टि की है। इधर, आरोपियों की जमानत की अर्जी को भी न्यायालय ने खारिज कर दिया। भाऊवाला स्थित बोर्डिंग में छात्रा से हुए गैंगरेप का गत रविवार को खुलासा हुआ था। पता चला था कि स्कूल के ही चार छात्रों ने छात्रा से गैंगरेप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
स्कूल में जांच करती बाल आयोग की टीम
- फोटो : amar ujala
स्कूल प्रशासन ने इस मामले को दबाने के लिए हर हथकंडा अपनाया। पुलिस ने जांच करते हुए महज 24 घंटे में ही चारों छात्रों को हिरासत में लेकर स्कूल की निदेशक, प्रिंसिपल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, उसकी पत्नी व आया को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
5 of 6
abortion
स्कूल प्रबंधन से जुड़े इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने छात्रा का गर्भपात कराने के लिए उसे जबरदस्ती दवाएं खिलाई हैं। पुलिस ने मंगलवार को दून महिला चिकित्सालय में छात्रा की मेडिकल जांच कराई थी। बुधवार को पुलिस को इसकी रिपोर्ट मिल गई। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि मेडिकल जांच में छात्रा से दुराचार की पुष्टि हुई है। जबकि, अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट के अनुसार छात्रा गर्भवती नहीं पाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।