{"_id":"5ac9d86c4f1c1bc76b8b458f","slug":"after-atm-robbery-miscreant-flew-money-on-road-in-roorkee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM से कैश लूटकर भाग रहे बदमाशों ने सड़क पर कर दी पैसों की बारिश और फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ATM से कैश लूटकर भाग रहे बदमाशों ने सड़क पर कर दी पैसों की बारिश और फिर...
Sat, 14 Apr 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
atm loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बदमाश पहले एटीएम में घुसे और फिर वहां से पैसा लूटकर सड़क पर पैसों की बारिश कर दी। देखिए फिर क्या हुआ...
2 of 6
atm loot
उत्तराखंड के रुड़की में एटीएम से कैश लूटने के बाद भाग रहे बदमाशों ने कुछ ऐसा किया कि लोग उनके पीछे दौड़ने के बजाय नोट उठाने में लग गए। बदमाशों ने बाइक पर भागते वक्त पांच-पांच सौ के नोट उड़ाने शुरू कर दिए। जैसे ही लोग नोट उठाने लगे और बदमाश इसका फायदा उठाकर भाग निकले।
3 of 6
atm loot
बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एटीएम में कैश डालने पहुंचे एजेंसी के एक सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर 25 लाख रुपये लूट लिए। इसी बीच कुछ लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन अपने को घिरता देख बदमाश रुपयों से भरे बैग से कुछ नोट हवा में बिखेर दिए। इन्हें उठाने के लिए मौके पर लोगों में छीना-झपटी और धक्का-मुक्की हो गई। इसी का फायदा उठाते हुए बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
atm loot
शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बीएसएम तिराहे स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में कैश डालने एक वैन से एजेंसी के दो कर्मचारी और एक सुरक्षाकर्मी उतरे। चालक वैन में बैठा रहा। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और एटीएम के गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मी शकील अहमद (पुत्र वशीर अहमद, निवासी अशोक नगर, ढंडेरा) पर तीन फायर झोंक दिए। इनमें से एक गोली सुरक्षाकर्मी शकील अहमद की गर्दन से छूकर निकल गई।
विज्ञापन
5 of 6
atm loot
सुरक्षाकर्मी खून से लथपथ होकर मौके पर गिर पड़ा। इसी बीच बदमाशों ने कैश डाल रहे दोनों कर्मचारियों को हथियारों के बल पर आतंकित कर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। गोली की आवाज सुनते ही कुछ लोग एटीएम की ओर दौड़े पड़े। कुछ लोगों ने हिम्मत कर बदमाशों को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन अपने को घिरता देख बदमाशों ने बैग से निकालकर कुछ नोट हवा में बिखेर दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।