फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun: गुच्चूपानी में रिक्शा चालक की हत्या में सुपारी किलर गिरफ्तार, पत्नी से पूछताछ, ये शख्स खोलेगा राज

Thu, 01 Dec 2022 10:09 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Dec 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
Crime Story Rickshaw driver murder accused arrested in Guchupani Dehradun Uttarakhand news in hindi
गुच्चू पानी में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

गुच्चूपानी में रिक्शा चालक की हत्या के लिए सुपारी दी गई थी। पुलिस ने एक सुपारी किलर को हिरासत में लिया है। हालांकि, हिरासत में लिए गए युवक को सुपारी देने वाले का नाम नहीं पता है। अब पुलिस एक शाहरुख नाम के युवक की तलाश कर रही है। बुधवार को पुलिस ने मृतक की पत्नी व एक अन्य परिचित से भी पूछताछ की थी। हत्या का शक आपसी रंजिश पर ही जा रहा है।

मेहूवाला निवासी रिक्शा चालक मोहसिन सोमवार से लापता था। बुधवार दोपहर को उसका शव गुच्चूपानी में झाड़ियों के पास पड़ा मिला। उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया था। शुरुआती पड़ताल में पता चला कि मोहसिन की रिक्शा रविवार को फोन पर बुक कराई गई थी। इसके बाद सोमवार को शिमला बाईपास से तीन युवक उसकी रिक्शा में सवार हुए और उसे गुच्चूपानी ले गए। इस बात की सूचना मोहसिन ने अपने परिजनों को भी दी थी। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे थे। 
 
Crime Story Rickshaw driver murder accused arrested in Guchupani Dehradun Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने राशिद नाम के युवक को हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि मोहसिन की हत्या के लिए उन्हें सुपारी दी गई थी।

Crime Story Rickshaw driver murder accused arrested in Guchupani Dehradun Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उसके साथ शाहरुख नाम का एक युवक और भी था। पुलिस अब शाहरुख की तलाश में जुट गई है। राशिद यह नहीं बता पाया है कि उन्हें सुपारी किसने दी। मारने के कारण का भी उसे नहीं पता है। ऐसे में अब शाहरुख ही हत्या का राज खोल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Crime Story Rickshaw driver murder accused arrested in Guchupani Dehradun Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

शुरुआती पड़ताल में पता चला था कि मोहसिन का अपनी पत्नी से पहले विवाद रहता था। इसके चलते पत्नी उससे अलग भी रहने लगी थी। हालांकि, कुछ समय पहले से उसके साथ आकर रहने लगी।

ये भी पढ़ें...दोस्त निकले कातिल:  बेरहमी से चेहरा पत्थर से कुचल शव जंगल में फेंक दिया, धोखेबाज साथियों ने दी ऐसी खौफनाक मौत

विज्ञापन
Crime Story Rickshaw driver murder accused arrested in Guchupani Dehradun Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विवाद की जड़ का पता करने के लिए पुलिस ने मोहसिन की पत्नी से भी पूछताछ की है। इसके साथ ही एक अन्य परिचित से भी पूछताछ की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
Crime Story in Dehradun

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed