फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसद अनिल बलूनी से मिले क्रिकेटर युवराज, बोले हम मिलकर कैंसर को हराएंगे

Sat, 07 Dec 2019 09:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Dec 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
cricketer yuvraj singh told to MP Anil baluni we will fight will fight and defeat cancer
अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला

मशहूर क्रिकेटर और कैंसर सरवाइवर युवराज सिंह ने मुंबई में इलाज करा रहे उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया। 

cricketer yuvraj singh told to MP Anil baluni we will fight will fight and defeat cancer
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि हम कैंसर को हराएंगे। युवराज ने अपनी इस मुलाकात का चित्र और संदेश अपनी फेसबुक पर और ट्वीटर पर साझा किया। बलूनी मुंबई के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। वे प्रारंभिक अवस्था के कैंसर का इलाज करा रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 

cricketer yuvraj singh told to MP Anil baluni we will fight will fight and defeat cancer
- फोटो : फाइल फोटो

हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी उनकी कुशलक्षेम लेने पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी बलूनी से मुलाकात की। वे नेवर लुक बैक की प्रेरक पंक्ति लिखी टीशर्ट पहने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cricketer yuvraj singh told to MP Anil baluni we will fight will fight and defeat cancer
- फोटो : सोशल मीडिया

युवराज की इस मुलाकात के खास मायने हैं, क्योंकि उन्होंने खुद कैंसर को हरा कर क्रिकेट में वापसी की।  तब से वे अपनी संस्था यूवीकैन के  माध्यम से कैंसर मरीजों के बीच काम कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान युवराज ने बलूनी का उत्साहवर्द्धन किया और रोग के दौरान अपने संघर्ष के अनुभवों को साझा किया। 

विज्ञापन
cricketer yuvraj singh told to MP Anil baluni we will fight will fight and defeat cancer
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि वे किस तरीके से जटिल परिस्थितियों से कैंसर से उभरे थे। उन्होंने कहा कि वे बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed