फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: धंस रहे पहाड़, देश के सबसे लंबे जोशीमठ-औली रोप वे पर खतरा, 500 परिवार के सामने संकट खड़ा

Sat, 24 Dec 2022 04:00 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,जोशीमठ।
संवाद न्यूज एजेंसी,जोशीमठ। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 24 Dec 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
Countrys longest joshimath auli ropeway on danger 500 families in danger due to landslide Uttarakhand news
जोशीमठ में घरों पर पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला
भू धंसाव से जोशीमठ नगर में 500 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। नगर पालिका जोशीमठ की ओर से किए गए ताजा सर्वेक्षण में पता चला है कि नगर के सभी वार्डों में मकानों पर दरारें लगातार बढ़ रही हैं। अधिक खतरे की जद में आए पांच परिवार मकानों को छोड़कर रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं।


जोशीमठ नगर में पिछले साल सितंबर-अक्तूबर में अचानक गांधीनगर, सुनील और रविग्राम वार्ड के कुछ घरों में दरारें आनी शुरू हुई। शुरुआत में 30-40 मकानोंं में दरारें आई। उस वक्त बारिश आने पर प्रशासन ने कुछ दिनों के लिए इन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था।

स्थानीय लोगों ने तभी से प्रशासन के सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग शुरू कर दी थी। लेकिन इसको लेकर शासन-प्रशासन से कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई। नगर पालिका के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने बताया कि पालिका लगातार भू धंसाव को लेकर रिपोर्ट तैयार कर रही है। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार नगर के सभी वार्डों में 500 मकानों में दरों आ गई हैं। एक साल पहले भू धंसाव शुरू हुआ और अब तेजी से पूरा नगर इसकी चपेट में आ रहा है।
Countrys longest joshimath auli ropeway on danger 500 families in danger due to landslide Uttarakhand news
दरारें - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर रोपवे संचालन बंद कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस जगह पर रोपवे के टावर हैं वहां भी दरारें आ रही हैं। मनोहर बाग वार्ड में दो माह से भू धंसाव तेज हुआ है।

Countrys longest joshimath auli ropeway on danger 500 families in danger due to landslide Uttarakhand news
भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
इसी वार्ड में रोपवे का दो नंबर टावर है, जबकि तीन नंबर टावर सुनील वार्ड में है, यहां भी भू धंसाव हो रहा है। यहां जमीन में आ रही दरारें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में रोपवे के यह टावर कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। जिससे पर्यटकों व स्थानीय लोगों की जनहानि होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Countrys longest joshimath auli ropeway on danger 500 families in danger due to landslide Uttarakhand news
दरारें - फोटो : अमर उजाला

मामले की गंभीरता को देखते हुए रोपवे का संचालन शीघ्र बंद किया जाए। रोपवे जोशीमठ के मैनेजर दिनेश भट्ट का कहना है कि उन्होंने रोपवे के सभी 10 टावरों का बारीकी से निरीक्षण किया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  एसआरएचयू के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राजनाथ सिंह ,सीएम धामी ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

विज्ञापन
Countrys longest joshimath auli ropeway on danger 500 families in danger due to landslide Uttarakhand news
घर पर पड़ी दरार - फोटो : अमर उजाला

फिलहाल रोपवे को कोई खतरा नहीं है। टावर नंबर दो और तीन जिस जगह लगे हैं उसके आसपास भू धंसाव हो रहा है, भविष्य में टावर को खतरा हो सकता है। फिलहाल रोपवे का संचालन सुरक्षित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed