फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः कोरोना टीकाकरण का चौथा चरण आज से शुरू, तस्वीरों में देखें कैसा रहा उत्साह

Thu, 01 Apr 2021 03:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 01 Apr 2021 03:34 PM IST
सार

एक अप्रैल से 45 वर्ष के आयु वाले सभी लोग लगवा सकेंगे कोरोना का टीका, स्टाफ की कमी बन सकती है टीकाकरण अभियान में रोड़ा 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccination in uttarakhand: Above 45 years of age People get vaccinated  From today watch photos
कोरोना वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला

कोरोना टीकाकरण का चौथा चरण आज से शुरू हो गया है। इसके तहत 45 वर्ष के आयु वर्ग के सभी लोग टीका लगवा सकेंगे। हालांकि, सरकारी अस्पताल में स्टाफ की कमी रोड़ा बनने की आशंका है। अधिकारियों ने मुख्यालय से स्टाफ बढ़ाने की मांग की है। गुरुवार से टीकाकरण के चौथे चरण का अभियान शुरू हो गया है। इसमें 45 साल से ज्यादा वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन का सरकारी टीकाकरण केंद्र पर निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। लोगों को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। चौथे चरण के अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने स्तर पर पूरी तैयारी की हुई है। सिविल अस्पताल के अलावा अन्य केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। हालांकि, इस बार अभियान में स्टाफ की कमी दिक्कत पैदा कर सकती है। क्योंकि, सिविल अस्पताल में विभाग के पास इतना स्टाफ नहीं है कि वह हर सेंटर पर स्टाफ की संख्या बढ़ा सके, जबकि चौथे चरण में लोगों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। रुड़की सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि चौथे चरण के अभियान के लिए विभाग की तरफ से पूरी तैयारी है। मुख्यालय से स्टाफ की मांग की गई है। वहीं हरिद्वार में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज स्थित टीकाकरण केंद्र में आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। संजय गुज्याल ने रेड क्रास सचिव डा. नरेश चौधरी और उनकी टीम की सराहना की। 

Coronavirus Vaccination in uttarakhand: Above 45 years of age People get vaccinated  From today watch photos
कोरोना वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार से 45 से 59 साल तक की उम्र वाले सामान्य लोगों को भी कोरोना का टीका लगया जा रहा है।
Coronavirus Vaccination in uttarakhand: Above 45 years of age People get vaccinated  From today watch photos
कोरोना वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला
देहरादून जिले में इसके लिए लगभग 75 अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccination in uttarakhand: Above 45 years of age People get vaccinated  From today watch photos
कोरोना वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला
अब आज से 45 से 59 साल तक की उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए सिर्फ उम्र और वैध परिचयपत्र लाना जरूरी है।
विज्ञापन
Coronavirus Vaccination in uttarakhand: Above 45 years of age People get vaccinated  From today watch photos
कोरोना वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला

इसके लिए आधार कार्ड को प्राथमिकता दी जा रही है। आधार कार्ड नहीं होने पर अन्य मान्य परिचयपत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed