{"_id":"5ea99d2a70c715098371186e","slug":"coronavirus-uttarakhand-rishikesh-public-in-fear-after-4-corona-positive-found-in-3-days-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Corona: तीन दिन में चार संक्रमित आने के बाद ऋषिकेश की सड़कों पर छाया सन्नाटा, लोग घरों में कैद, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona: तीन दिन में चार संक्रमित आने के बाद ऋषिकेश की सड़कों पर छाया सन्नाटा, लोग घरों में कैद, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशव्यापी लॉकडाउन के बीच चार दिन पहले तीर्थनगरी ऋषिकेश की जनता राहत में थी। बाजारों में चहल-पहल भी दिख रही थी। मगर, एम्स में तीन दिन के भीतर चार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद तीर्थनगरी का माहौल एकदम से बदल गया है। सड़कों का सन्नाटा बता रहा है कि अब जाकर लोग कोरोना की हकीकत से वाकिफ हो रहे हैं।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को एक ही दिन में तीन कोरोना पॉजिटिव केस की जानकारी जैसे की लोगों को लगी ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। इधर, पुलिस ने भी एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को तीर्थनगरी की सड़कों पर कर्फ्यू जैसी स्थिति देखने को मिली। यहां रेलवे रोड, देहरादून रोड, हरिद्वार मार्ग, वीरभद्र मार्ग, सब्जी मंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में खरीदारी को भी बहुत कम संख्या में लोग बाहर निकले।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एम्स में कोरोना संक्रमित हुई नर्स आवास विकास स्थित शिवा एन्क्लेव में किराए पर रहती हैं। यह जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने शिवा एन्क्लेव की तीन गलियों को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है। इसी के साथ मुनादी कर लोगों के आवागमन पर भी पाबंदी लगा दी गई है। नर्स से पूछताछ के बाद उसके संपर्क में आने वाले 17 लोगों को भी कोविड-19 की जांच के लिए एम्स भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इनकी रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन अग्रिम कार्रवाई करेगा। शहर में कोरोना पॉजिटिव का चौथा मामला सामने आने के बाद आवास विकास का शिवा एन्क्लेव दूसरा हॉटस्पॉट बन गया है। इससे पूर्व पहला हॉटस्पॉट 20 बीघा क्षेत्र था। तीन दिन में अचानक बढ़े कोरोना के मामलों से जहां प्रशासन सकते में हैं, वहीं स्थानीय लोगों में भी अब डर का माहौल देखने को मिल रहा है। सीलिंग के दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल, सीओ वीरेंद्र सिंह रावत, कोतवाल रितेश शाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एम्स ऋषिकेश में कोरोना के मामले मिलने के बाद से आस-पास सटे गांवों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी गांवों के प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाकर बाहरी आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।