फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: लॉकडाउन में फंसे एक्टर मनोज बाजपेयी और नीना गुप्ता, ऐसे उठा रहे देवभूमि की खूबसूरत वादियों का लुत्फ

Sun, 12 Apr 2020 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown: Actor Manoj bajpai and Actress Neena Gupta Stuck in Uttarakhand, pass their time this way
- फोटो : अमर उजाला

हाल ही में शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे एक्टर मनोज बाजपेयी और बधाई हो फेम एक्ट्रेस नीना गुप्ता लॉकडाउन के कारण अभी तक यहीं फंसे हुए हैं। वे यहां फंसे जरूर हैं लेकिन उन्हें इस बात का मलाल नहीं है। वे लॉकडाउन में रोजाना कुछ नया कर देवभूमि की खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठा रहे हैं।

Coronavirus lockdown: Actor Manoj bajpai and Actress Neena Gupta Stuck in Uttarakhand, pass their time this way
- फोटो : अमर उजाला

मनोज बाजपेयी दस मार्च को अपनी टीम के साथ वेब सीरीज की शूटिंग के लिए नैनीताल आए थे। लेकिन 24 मार्च से अचानक हुए लॉकडाउन के चलते वे यहीं फंस गए। उनके साथ उनकी टीम के दीपक डोबरियाल भी हैं। 

Coronavirus lockdown: Actor Manoj bajpai and Actress Neena Gupta Stuck in Uttarakhand, pass their time this way
- फोटो : अमर उजाला

मनोज अपनी पत्नी और बेटी के साथ रामगढ़ विकास खण्ड स्थित सोनापानी स्टेट सतखोल के एक रिजॉर्ट में रुके हैं। दीपक डोबरियाल भी यहीं रुके हैं और बाकी के क्रू मेंबर्स वापस जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus lockdown: Actor Manoj bajpai and Actress Neena Gupta Stuck in Uttarakhand, pass their time this way
- फोटो : अमर उजाला

मनोज बाजपेयी इस दौरान अपना समय अकेले जंगल की सैर और इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर बिता रहे हैं। वे लोगों को लॉकडाउन का पालन करने और कोरोना वॉयरस के प्रति जागरूक करने के लिए वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही खूबसूरत वादियों के भी फोटो शेयर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus lockdown: Actor Manoj bajpai and Actress Neena Gupta Stuck in Uttarakhand, pass their time this way
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता भी लॉकडाउन के चलते मुक्तेश्वर स्थित अपने घर पर ही हैं। वह कहती हैं कि खूबसूरत वादियों के बीच रोज खुली हवा में योग और वॉक कर रही हूं। लिखना पढ़ना छूट गया था तो इन दिनों जमकर किताबें भी पढ़ रही हूं और कुछ लिख भी लेती हूं। उन्होंने लोगों को जागरूक करने और मस्ती करते हुए कई वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed