फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Coronavirus Covid 19 Cases Today Army Jawan Latest News Update Today in Hindi: Many army jawan found corona positive in battalion located at Chakrata

Coronavirus in Uttarakhand: चकराता स्थित एक बटालियन में सेना के कई जवान पाए गए संक्रमित, किया गया क्वारंटीन

Sun, 28 Nov 2021 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 28 Nov 2021 04:04 PM IST
सार

Corona Virus in Uttarakhand: देहरादून जिले की चकराता स्थित एक बटालियन में सेना के कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Coronavirus Covid 19 Cases Today Army Jawan Latest News Update Today in Hindi: Many army jawan found corona positive in battalion located at Chakrata
Coronavirus in Uttarakhand: सेना की बटालियन में कई जवान कोरोना संक्रमित - फोटो : पीटीआई फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में सेना की बटालियन में कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उक्त जवानों को क्वारंटीन कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले की चकराता स्थित एक बटालियन में सेना के कई जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन


तीन जवान एमएच में भर्ती
अभी तीन जवानों को एमएच में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जानकारी ले रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि उक्त संक्रमित जवान बाहर से लौटे हैं या ये मामले फ्लू क्लीनिक में आए हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. राजीव दीक्षित ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


कोरोना का नया वेरिएंट: वायरस के नए स्वरूप को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट, जारी की एडवायजरी 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दून मेडिकल कॉलेज में भी हो सकेगी जीनोम सिक्वेंसिंग 
कोरोना के लगातार आ रहे नए वेरिएंट को देखते हुए देहरादून में भी शासन-प्रशासन ने चिकित्सीय जांच की सुविधाओं में और विस्तार देना शुरू कर दिया है। जहां राजकीय दून मेडिकल कॉलेज का टीचिंग दून अस्पताल प्रशासन मरीजों के इलाज को लेकर अलर्ट हो गया है।

वहीं, दून मेडिकल कॉलेज की लैब में जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजे जा रहे थे। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कॉलेज में लैब स्थापित की गई है।

सभी केंद्रों से कहा गया है कि वह जांच को सैंपल भेजें। उधर, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में संक्रमित मिले आठ आईएफएस अधिकारियों के सैंपल दिल्ली में लिए गए थे। इसलिए उनके जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए वहीं से सैंपल भेजे गए हैं। जबकि अन्य संक्रमित आईएफएस और तिब्बतियों के सैंपल दून अस्पताल भेजे गए हैं।

शनिवार को 14 नए संक्रमित मिले, 150 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

उत्तराखंड में शनिवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 150 हो गई है। 

शनिवार को नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में 10,  चमोली और ऊधमसिंह नगर में एक-एक व नैनीताल जिले में दो संक्रमित मिले हैं। 

संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344183 हो गई है। इनमें से 330466 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7407 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed