फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मनगरी में अधर्मियों की 'काली करतूत': दवाइयों की कालाबाजारी के साथ शवों को जलाने में भी ढूंढ रहे कमाई का अवसर

Sun, 09 May 2021 06:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 09 May 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Overrating in Funeral Material in Haridwar Photos
हरिद्वार में शवों के अंतिम संस्कार के लिए ले रहे ज्यादा पैसे - फोटो : अमर उजाला

धर्मनगरी हरिद्वार में कोरोना काल में लालची लोग आपदा को अवसर में बदलने से नहीं चूक रहे हैं। कोविड मरीजों के इलाज, दवा और एंबुलेंस किराये में लूट मची है। श्मशान घाटों में शव जलाने के लिए लकड़ी और फूस की मनमानी कीमतें वसूली जा रही हैं।



दाह संस्कार करवाने वाले ब्राह्मणों ने दक्षिणा को भी कारोबार बना दिया है। आलम यह है कि लोगों की शिकायत पर पुलिस को श्मशान घाट में रेट लिस्ट लगानी पड़ी। यही नहीं दाह संस्कार करवाने के एवज में 5100 रुपये वसूलने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

कोरोना से टूटी सासों की डोर: अपनों ने छोड़ा तो पुलिस ने इंसानियत का रिश्ता जोड़ा, लावारिसों का कर रही अंतिम संस्कार, तस्वीरें... 

कोरोना बेकाबू होने से अस्पतालों में मरीजों के इलाज और श्मशान घाटों में चिताएं जलाने के लिए वेटिंग है। दवाइयों, ऑक्सीजन, इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है। बाजार में इम्युनिटी बूस्टर कई गुना महंगे हो गए हैं। श्मशान घाट तक इस लूटमार से नहीं बचे हैं।

लकड़ी और फूस मनमानी कीमत पर बेची जा रही है। मृतकों के परिजन लूटमार के शिकार होने को मजबूर हैं। श्मशान घाटों पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कनखल थाना पुलिस को कनखल श्मशान घाट के बाहर रेट लिस्ट लगानी पड़ी है।

थानाध्यक्ष और श्मशान विकास समिति की ओर से आवश्यक सूचना पट लगाया गया है, जिसमें लकड़ी 650 रुपये प्रति क्विंटल और फूस प्रति शव 100 रुपये दर्ज किया गया है।

Coronavirus in Uttarakhand: Overrating in Funeral Material in Haridwar Photos
हरिद्वार में शवों के अंतिम संस्कार के लिए लगाई गई पैसों की लिस्ट - फोटो : अमर उजाला

पंडितों की दक्षिणा को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। इसमें दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के परिजनों की इच्छानुसार दक्षिणा देने के निर्देश दर्ज किए गए हैं। सूचना पट में श्मशान विकास समिति के पदाधिकारियों के नाम और नंबर भी दर्ज किए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर शिकायत दर्ज कराई जा सके।  

Coronavirus in Uttarakhand: Overrating in Funeral Material in Haridwar Photos
हरिद्वार में अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आचार्य महाब्राह्मण पंचायत सभा के राजेश प्रधान की शिकायत पर 5100 रुपये वसूल कर कोविड शवों का दाह संस्कार करवाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Overrating in Funeral Material in Haridwar Photos
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कनखल पुलिस ने ऑक्सी फ्लोमीटर की कालाबाजारी के आरोप में एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। स्टोर संचालक बिना मार्का वाले एक हजार रुपये कीमत के ऑक्सी फ्लोमीटर को पांच हजार रुपये में बेच रहा था। पुलिस ने जाल बिछाकर स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Overrating in Funeral Material in Haridwar Photos
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि देशरक्षक चौक पर चेकिंग के दौरान मुखबिर ने एक मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से ऑक्सीजन फ्लोमीटर की कालाबाजारी करने की सूचना दी। मुखबिर ने बताया कि फ्लोमीटर के डिब्बे पर न तो मूल्य अंकित है और न ही मार्का है। इसकी कीमत करीब एक हजार रुपये है, लेकिन पांच हजार रुपये में बेच जा रहा है। एसएसआई ने मुखबिर को पांच हजार रुपये दिए और सौदा करने के लिए कहा। सौदा पक्का होने पर मुखबिर ने फ्लोमीटर बेचने वाले को पांच हजार रुपये दे दिए। इसी बीच पुलिस ने पहुंचकर उसे दबोच लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed