फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण : देश में चौथे नंबर पर आ गया उत्तराखंड, प्रदेश में प्रति लाख आबादी पर 460 लोग संक्रमित

Sat, 01 May 2021 09:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 01 May 2021 09:34 AM IST
सार

यदि होती तो शायद अब तक प्रदेश में कुछ दिन का लॉकडाउन लग चुका होता, जिससे तेजी से बढ़ते लगाम लगती।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : uttarakhand is on fourth number in infection
कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है वह बेहद गंभीर है। लगता नहीं कि सरकार सहित संबंधित एजेंसियों की इस भयावहता पर नजर है। यदि होती तो शायद अब तक प्रदेश में कुछ दिन का लॉकडाउन लग चुका होता, जिससे तेजी से बढ़ते लगाम लगती। उत्तराखंड को लेकर राज्य में और राज्य के बाहर भी ऐसी धारणा है कि यहां कोरोना के मामले बहुत ज्यादा नहीं हैं। आज की तारीख में देखें तो यहां 48319 सक्रिय मामले हैं जबकि तमाम प्रदेशों में इनकी संख्या लाखों में है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में तो तीन लाख से ज्यादा और दिल्ली में 97 हजार से ज्यादा मामले हैं। दिल्ली को लेकर तो सारे देश और मीडिया में हंगामा है कि वहां हालात बेहद गंभीर हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि यदि प्रति लाख जनसंख्या पर कोरोना संक्रमित मामलों के आधार पर देखें तो उत्तराखंड दिल्ली से बहुत बहुत आगे है। दिल्ली ही नहीं देश के अधिकतर प्रदेशों से ज्यादा गंभीर हालात उत्तराखंड में हैं। प्रति एक लाख आबादी पर सक्रिय मामलों में केवल तीन राज्य उत्तराखंड से आगे हैं जिनमें दो उत्तराखंड से मामूली रूप से ही आगे हैं। खास बात यह है कि इनमें से दो में लॉकडाउन है और उत्तराखंड से पीछे चल रहे राज्यों में भी दो से तीन दिन का वीकेंड लॉकडाउन है। हालात की गंभीरता और अभी भी बाजारों में आ रही भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड में लगता नहीं कि अपेक्षित सख्ती बरती जा रही है।

coronavirus in uttarakhand latest news : uttarakhand is on fourth number in infection
कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तराखंड में आज प्रति एक लाख आबादी पर 460 लोग संक्रमित हैं। इसकी तुलना में केवल महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल आगे हैं। केरल इस सूची में सबसे ऊपर है जहां एक लाख आबादी में 822 संक्रमित हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र में एक लाख पर 589 और कर्नाटक में एक लाख पर 502 सक्रिय संक्रमित हैं।

coronavirus in uttarakhand latest news : uttarakhand is on fourth number in infection
कोरोना कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

खास बात यह है कि केरल कर्नाटक और महाराष्ट्र को लेकर पूरे देश में भारी चिंता है जो कि उत्तराखंड को लेकर नहीं दिखती। साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में लॉकडाउन लगा हुआ है। हालांकि कर्नाटक में इसे लॉकडाउन न कह कर क्लोज डाउन कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : uttarakhand is on fourth number in infection
नाइट कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड से बहुत पीछे चल रहे हरियाणा (प्रति लाख पर 323 मामले) में वीकेंड लॉकडाउन है और दिल्ली (324 मामले प्रति लाख) में अरविंद केजरीवाल बहुत पहले ही लॉकडाउन की घोषणा कर चुके हैं। यह भी ध्यान देने योग्य है कि जिन प्रदेशों में कोरोना को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर हालात बताए जा रहे हैं वे दरअसल उत्तराखंड से बहुत पीछे हैं।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : uttarakhand is on fourth number in infection
बाजारों में सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इनमें उतर प्रदेश (151 सक्रिय मामले प्रति लाख), पंजाब (180 सक्रिय मामले प्रति लाख), राजस्थान (205 सक्रिय मामले प्रति लाख), बंगाल (110 सक्रिय मामले प्रति लाख), मध्य प्रदेश (108 सक्रिय मामले प्रति लाख), बिहार (186 सक्रिय मामले प्रति लाख) उल्लेखनीय हैं। अधिकांश अन्य प्रदेशों में भी यह आंकड़ा 200 प्रति लाख से नीचे है है। जबकि पूरे देश में प्रति लाख आबादी पर 233 सक्रिय मामले हैं। ऐसे में यह बहुत साफ है कि कुछ दिन के लॉकडाउन के बगैर यहां स्थिति नियंत्रण में आती नजर नहीं आ रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed