फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : in normal death dead body not found shoulder for cremation

उत्तराखंड में कोरोना : सामान्य मौत पर भी नहीं मिल रहे चार कंधे, मोबाइल से ही दे रहे सांत्वना

Fri, 07 May 2021 02:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 May 2021 02:14 PM IST
सार

कोरोना काल में जब लोग संक्रमित आने वाले परिजनों और खास परिचितों को अस्पताल तक पहुंचाने में बचने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : in normal death dead body not found shoulder for cremation
मौतों की संख्या में लगातार रिकॉर्ड बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इसे बेबसी कहें या मजबूरी या लोगों को कोरोना से बचाने की मंशा। कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार और मौतों की संख्या में लगातार रिकॉर्ड बढ़ोतरी के चलते कई लोग सामान्य मौत पर भी मोबाइल के जरिए सांत्वना और श्रद्धांजलि देने की अपील कर रहे हैं। 

विज्ञापन


हरिद्वार में नेता-अफसरों की हनक: अस्थि विसर्जन के लिए भी चाहिए वीआईपी प्रोटोकॉल
विज्ञापन


कोरोना काल में लोग संक्रमित आने वाले परिजनों और खास परिचितों को अस्पताल तक पहुंचाने में बचने की कोशिश कर रहे हैं। संक्रमित लोगों को छोड़िए सामान्य बीमारी से मौत पर भी कई लोगों को चार कंधे तक नसीब नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: शादी के दिन दुल्हन को हुआ कोरोना, फिर पीपीई किट पहनकर एक-दूजे के हुए भूपेंद्र और विनीता, तस्वीरें...

कोरोना संक्रमण के अलावा सामान्य मरीजों में भी कई लोग परिचितों से अनुरोध कर रहे हैं कि वह इस वक्त सांत्वना या श्रद्धांजलि के लिए भीड़भाड़ एकत्र न होने दें।

इस तरह की कर रहे हैं अपील

मृतकों के परिजन खुद परिचितों से अनुरोध कर रहे हैं कि मोबाइल संदेश के जरिए ही श्रद्धांजलि और सांत्वना दें। अखबारों में शोक संदेश के इश्तिहारों में भी वह इस तरह की अपील कर रहे हैं।

आरोग्यधाम अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विपुल कंडवाल का कहना है कि कोरोना काल में बहुत जरूरी न हो तो बाहर न निकलें, बल्कि घर में ही सुरक्षित रहें।

इससे कोरोना के प्रसार को कम करने में निश्चित तौर पर मदद मिलेगी। राजकीय जिला अस्पताल के गांधी शताब्दी अस्पताल परिसर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रवीण पंवार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में जितना हो सके भीड़भाड़ से दूर ही रहना चाहिए।

मास्क का इस्तेमाल जरूर करें और जरूरत के हिसाब से हाथों को सैनिटाइज करते रहें। हर आदमी को यह सोचना चाहिए कि जिंदगी रही तो समारोह या सुख-दुख में शामिल हुआ जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed