फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना: देहरादून में मंडी बंद होने की फैली अफवाह, सब्जियां खरीदने को उमड़ी लोगों की भीड़, तस्वीरें

Tue, 17 Mar 2020 09:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Mar 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india : Vegetable Mandi closing Rumour in dehradun, Public In fear for Food crisis
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून में कोरोना वायरस के चलते सोशल मीडिया पर मंडी बंद होन की अफवाह फैल गई। इसके चलते लोगों में इतना खौफ भर गया की शाम को बाजार और छोटी मंडियों में सब्जियां खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन आपको सब्जियां घर में भरने की जरूरत नहीं है। मंडियां बंद नहीं हो रही हैं। न सब्जियों की आपूर्ति पर रोक लगने वाली है। जिलाधिकारी ने लोगों से इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सरकार का किसी भी खाद्य आपूर्ति करने वाले प्रतिष्ठान को बंद करने कोई इरादा नहीं है। 

Coronavirus in india : Vegetable Mandi closing Rumour in dehradun, Public In fear for Food crisis
- फोटो : अमर उजाला

दरअसल, कोरोना के अंदेशे को देखते हुए स्कूल, कॉलेज समेत ऐसे तमाम प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया है, जहां भीड़भाड़ रहती है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण फैसले सरकार और प्रशासन ने लिए हैं। इसी बीच लोगों में इस बात का भी जिक्र है कि सब्जी मंडियां भी बंद होने वाली हैं। इसको लेकर लोग घरों में सब्जियों का स्टॉक करने में लग गए हैं। यही नहीं मार्ट आदि के बंद होने की भी चर्चाएं हो रही हैं। लिहाजा, लोग तमाम मार्ट में छूट का लाभ लेने दौड़ रहे हैं। 

Coronavirus in india : Vegetable Mandi closing Rumour in dehradun, Public In fear for Food crisis
- फोटो : अमर उजाला

मंडी बंद होने की अफवाह सोशल मीडिया और गली-मोहल्लों में आम हो गई है। इसके चलते लोग मंडियों में आलू के बोरे उठाने में लग गए हैं। टमाटर भी अधिक से अधिक मात्रा में घरों में भरे जा रहे हैं। मंगलवार शाम को मंडी में लोगों को भीड़ जुट गई। लोग अपनी खपत से कई गुना सब्जियां भरने लगे। इस पर आढ़ती व मंडी अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in india : Vegetable Mandi closing Rumour in dehradun, Public In fear for Food crisis
- फोटो : अमर उजाला

मंडी बंद होने की अफवाह का मंगलवार शाम को असर ऐसा दिखा कि नेताओं ने भी मंडी में दखल देना शुरू कर दिया। स्थानीय नेताओं से लेकर बड़े-बड़े नेताओं ने आढ़तियों को फोन करना शुरू कर दिया। अपने-अपने आदमियों को भेजकर सब्जियां इकट्ठा करने में लग गए। 

विज्ञापन
Coronavirus in india : Vegetable Mandi closing Rumour in dehradun, Public In fear for Food crisis
- फोटो : अमर उजाला

अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजीशरण शर्मा ने बताया कि सभी जरूरी वस्तुओं के स्टॉक पर नजर रखी जा रही है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस संबंध में भी पुलिस और अन्य विभाग को सतर्क किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed