{"_id":"60899d710170b0203939a324","slug":"coronavirus-covid-curfew-in-haridwar-news-police-plan-fail-first-day-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में कोविड कर्फ्यू : पहले ही दिन फेल हुआ पुलिस का प्लान, शहर में उमड़ी भीड़, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में कोविड कर्फ्यू : पहले ही दिन फेल हुआ पुलिस का प्लान, शहर में उमड़ी भीड़, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में कोरोना कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार में कोविड एक्टिव केस की संख्या अब 3518 हो गई है। केवल अप्रैल में ही कोविड संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 80 तक पहुंच गया है। इसके बावजूद लोगों को जानलेवा कोविड संक्रमण से डर नहीं लगता है। बुधवार को शहर में कोविड कर्फ्यू पूरी तरह से फेल हो गया।
बाजारों में दिनभर निजी वाहन सरपट दौड़ते रहे। खरीदारी के लिए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। हैरानी की बात यह थी चौराहों और बाजारों में पुलिस की कोई सख्ती नहीं दिखी।
हाल यह था कि चौराहों और चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मी कम ही नजर आए। कुछ जगह पुलिस तैनात थी तो वह चेकिंग करने के बजाए छांव में बैठी रही। लोग सरेआम मास्क और शारीरिक दूरी जैसे नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
सुबह 11.30 बजे रानीपुर मोड़ के पास कोविड कर्फ्यू के बावजूद दोपहिया और चौपहिया निजी वाहनों का आवागमन सामान्य दिनों की तरह था। चौक पर वाहनों को रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं था।
2 of 5
हरिद्वार में कोरोना कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12.00 बजे ज्वालापुर में बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। सब्जी, फल और डेेरी की दुकानों पर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। ज्वालापुर में कपड़ों की दुकानों के आधे शटर गिरे थे, यहां लोग खरीदारी कर रहे थे। वहीं कई इलेक्ट्रानिक की दुकानें भी खुली थी।
3 of 5
हरिद्वार में कोरोना कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12.30 बजे कनखल के कृष्णानगर में आम दिनों की तरह निजी वाहन सड़क पर दौड़ रहे थे। दुकानों पर आम दिनों की तरह ही लोग खरीदारी कर रहे थे। क्लीनिकों के बाहर मरीजों की कतार लगी थी। शंकर आश्रम के पास स्टेशनरी की दुकानें खुली थी। जबकि तहसील के पास प्रिटिंग प्रेस और मुहर बनाने की दुकान खुली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरिद्वार में कोरोना कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, नाइट कर्फ्यू में मिठाई बेच रहे बीकानेर स्वीट्स के मालिक पर पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। सिडकुल थाना क्षेत्र के राजा बिस्कुट चौक के पास संजय नगर टिबड़ी के रहने वाले तिलक राज मदान की बीकानेर स्वीट्स नाम से मिठाई की दुकान है। सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 20 अप्रैल से डीएम के आदेश पर नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
हरिद्वार में कोरोना कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
26 अप्रैल की रात बीकानेर स्वीट्स का मालिक कर्फ्यू का उल्लंघन कर रात सवा आठ बजे मिठाई बेच रहा था। दुकान पर लोगों की भीड़ लगी थी। ऐसे में आम जानता को कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ था। इस पर बीकानेर स्वीट्स के मालिक तिलकराज मदान के खिलाफ आपदा प्रबंधन की धारा 51 ख समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।