{"_id":"6092aeb68ebc3ed1e853dea5","slug":"corona-curfew-in-haridwar-crowd-for-ritual-and-snan-in-har-ki-pauri-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: कोविड कर्फ्यू के बीच हरकी पैड़ी पर कर्मकांड और स्नान के लिए उमड़ी भीड़, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: कोविड कर्फ्यू के बीच हरकी पैड़ी पर कर्मकांड और स्नान के लिए उमड़ी भीड़, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 05 May 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरकी पैड़ी पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार में कोविड कर्फ्यू के बीच बुधवार को हरकी पैड़ी पर अस्थि प्रवाह, कर्मकांड और गंगा स्नान के लिए काफी संख्या में यात्री पहुंचे। हरकी पैड़ी समेत मालवीय घाट, नाई सोता और अस्थि प्रवाह घाट पर दिनभर कर्मकांड का दौर चलता रहा। लोगों ने कर्मकांड और अस्थि प्रवाह के बाद गंगा में स्नान भी किया।
हरिद्वार के शहरी और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। यात्रियों से हमेशा गुलजार रहने वाली हरकी पैड़ी पर कोविड कर्फ्यू के चलते कई दिनों से सन्नाटा पसरा था, लेकिन बुधवार को मालवीय घाट, नाई सोता घाट और अस्थि प्रवाह घाट पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे।
देश के विभिन्न प्रांतों के साथ प्रदेश के जिलों से भी लोग कर्मकांड और अस्थि प्रवाह के लिए पहुंचे थे। कर्मकांड और मंत्रोच्चारण के दौरान काफी दिनों के बाद हरकी पैड़ी पर सन्नाटा टूटा।
अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने बताया कि चार मई से पंचक शुरू हो गया है, नौ मई तक चलेगा। इस दौरान कोई शुभ कार्य या स्नान नहीं होते हैं।
2 of 5
हरकी पैड़ी पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि कर्मकांड और अस्थि प्रवाह जैसे अति आवश्यक कार्यों के लिए प्रशासन ने कोविड कर्फ्यू में छूट दी है। उन्होंने बताया लोग अस्थि प्रवाह और पितरों के निमित्त होने वाले कर्मकांड के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
3 of 5
हरकी पैड़ी पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मोती बाजार में कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले दुकानदार का पुलिस ने चालान कर दिया। मोती और शीशे बेचने की दुकान खोलने पर दुकानदार के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरकी पैड़ी पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली के एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि चेतक पर तैनात महिला आरक्षी रूपा अपने हमराह के साथ कोविड कर्फ्यू का पालन कराने के लिए गश्त कर रही थीं। जब वह मोती बाजार में पहुंची तो 12.10 बजे ओसवाल एजेंसी नाम की दुकान खुली हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
हरकी पैड़ी
- फोटो : अमर उजाला
दुकान पर मोतियों की माला, शीशे और अन्य सामान बिक रहे थे। दुकानदार से कोविड कर्फ्यू में दुकान खोलने का कारण पूछा गया तो वह कोई उत्तर नहीं दे पाया। इस पर सरोज कुमार निवासी रानी गली शिवगली भूपतवाला के खिलाफ बिना मास्क व सामाजिक दूरी, बंदी का आदेश होने के बाद भी दुकान खोलने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।