फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Controversy in Jwalapur due to commenting on girl shops vandalized Haridwar uttarakhand Police

Haridwar: युवती पर टिप्पणी से ज्वालापुर में विवाद, दुकानों में तोड़फोड़, तनाव के चलते मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

Sat, 14 Jan 2023 10:30 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 Jan 2023 10:30 PM IST
सार

पांवधोई के रहने वाले एक युवक पर वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने एक लड़की पर टिप्पणी करने  का आरोप लगाया। लाठी-डंडों से लैस कुछ लोगों ने मोहल्ले में कई दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। विवाद की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ ज्वालापुर भी पहुंच गए। क्षेत्र का मौका मुआयना करते हुए सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 

विज्ञापन
Controversy in Jwalapur due to  commenting on  girl shops vandalized Haridwar uttarakhand Police
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्वालापुर क्षेत्र में युवती पर टिप्पणी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और रॉड लैस होकर हमला बोल दिया। दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ ही रेडी पर सामान बेचने वालों को भी जमकर पीटा। हंगामा बढ़ता देख आसपास की सभी दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हंगामा करने वालों को खदेड़ा। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मामला शनिवार देर शाम का है।  जब मोहल्ला पांवधोई के रहने वाले एक युवक पर वाल्मीकि बस्ती के लोगों ने एक लड़की पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया। लाठी-डंडों से लैस कुछ लोगों ने मोहल्ले में कई दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


रास्ते से गुजर रहे राहगीरों के साथ भी को भी जमकर पीटा। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद मोहल्ले के लोग भी लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर आ गए। हमला करने आए युवकों को दौड़ा दिया। कई हमलावरों को घेर लिया और जमकर धुनाई कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी, बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश शर्मा, रानीपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।  पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी पहुंचे मौके पर
विवाद की सूचना मिलते ही एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल आदि भी पहुंच गए। क्षेत्र का मौका मुआयना करते हुए सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 

ये भी पढ़ें...UKPSC Paper Leak:  उठा सवाल, अति गोपनीय विभाग तक कैसे पहुंचा मोबाइल, आरोपी ने फोन से ही वायरल किए थे सवाल

पुलिस फोर्स तैनात
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। मौके पर फिलहाल पुलिस बल तैनात किया गया है। हंगामा करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed