फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्नाटक की ‘जीत’ से बहुत दिनों बाद कांग्रेस भवन ने देखा उत्सव, तस्वीरों में देखें...

Sat, 19 May 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 May 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
congress celebrate karnataka win
congress - फोटो : amar ujala

देहरादून के कांग्रेस भवन में शनिवार को नजारा था, उसमें उल्लास, उमंग और खुशियों की बहार शामिल थी। जाहिर तौर पर खुशियां मनाने का ये मौका कांग्रेस को बहुत दिनों बाद नसीब हुआ। इसलिए जश्न मनाने में कोई पीछे नहीं रहा।


 

congress celebrate karnataka win
congress
फिर वह प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह हों या कांग्रेस का कोई आम कार्यकर्ता। कर्नाटक के संघर्ष में मिली जीत ने कांग्रेसियों में इस कदर उत्साह भरा, कि वे उत्सवी माहौल में पूरी तरह डूब गए। खूब जश्न मना। ढोल बजे, मिठाइयां बंटी और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ। कांग्रेस का बड़ा नेता शनिवार को जहां भी मौजूद रहा, वहां उसने कर्नाटक की खुशी को कार्यकर्ताओं के साथ साझा करने में मिनट भर की देरी नहीं की।
 
congress celebrate karnataka win
congress

कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस जीत को निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा के पतन के संकेत के तौर पर रखा। उन्होंने कहा कि अहंकार से भरी भाजपा को जो तमाचा लगा है, उसे वह भूल नहीं पाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष लालचंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, कमलेश रमन, अजय सिंह, संगीता बडोनी, नजमा खान, दीप वोहरा प्रमुख रूप से मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
congress celebrate karnataka win
congress
पूर्व विधायक के कैंप कार्यालय में बंटी मिठाई
राजपुर रोड के पूर्व विधायक राजकुमार के कैंप कार्यालय में भी कर्नाटक जीत का जश्न मनाया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि भाजपा जब से केंद्र में काबिज हुई है, तब से राज्यों में खरीद फरोख्त को बढ़ावा मिला है। मगर कर्नाटक की घटना भाजपा के लिए कड़ा सबक है। 

 
विज्ञापन
congress celebrate karnataka win
congress
कर्नाटक में लोकतंत्र विरोधी ताकतें पराजित हुई हैं। राज्यपाल के साथ ही पूरी केंद्र सरकार के मुंह पर सुप्रीम कोर्ट ने जोरदार तमाचा मारा है। कर्नाटक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला लैंडमार्क जजमेंट के तौर पर सामने आएगा। भाजपा का घमंड भी इस हार से चकनाचूर होगा। राहुल गांधी जी ने जिस तरह से पूरे विपक्ष की अगुवाई की है, वह बताता है कि भाजपा का पतन अब दूर नहीं।-हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

यह लोकतंत्र की जीत है। राहुल गांधी जी की अगुवाई में जिस तरह से पूरा विपक्ष देशभर में एकजुट हुआ है, वह अपने आप में बदलाव का बड़ा संकेत है। सुप्रीम कोर्ट का भी कांग्रेस पार्टी खास तौर पर आभारी है, जिसने न्याय पर पूरे देश के भरोसे को बनाए रखा। कर्नाटक में जिस तरह से भाजपा ने मुंह की खाई है, उससे उसका अहंकार टूटेगा।-अनुग्रह नारायण सिंह, प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस

कर्नाटक में केंद्र के इशारे पर लोकतंत्र की हत्या के प्रयास सफल नहीं हुए हैं, ये बेहद खुशी का विषय है। लोकतंत्र की वहां जीत हुई है। राहुल गांधी जी ने पूरे देश में जिस तरह से विपक्ष को एकजुट किया, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में संयुक्त विपक्ष की ताकत बढे़गी और भाजपा के अहंकार का खात्मा होगा। कांग्रेस लगातार आगे बढे़गी। -प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed