बैंक का हर ग्राहक कुछ फायदों का हकदार है। जिसकी जानकारी अधिकतर लोगों को नहीं होती। आइए जानते हैं...
{"_id":"5af66bfe4f1c1be0408b49e8","slug":"compulsory-bumper-benefits-for-bank-customers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक खाताधारकों को मिल रहे हैं ये बंपर फायदे, जानिए और इन तरीकों से लाभ उठाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाताधारकों को मिल रहे हैं ये बंपर फायदे, जानिए और इन तरीकों से लाभ उठाइए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 May 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
Trending Videos
rbi
आरबीआई की ओर से गठित बैंकिंग कोड्स एंड स्टैन्डर्ड्स बोर्ड ऑफ इंडिया (बीसीएसबीआई) ने बैंक ग्राहकों को इन 10 फायदों का हकदार बनाया है। देहरादून बैंक एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य जगमोहन मेंदीरत्ता ने बताया कि ज्यादातर बैंक खाता धारकों को अपने इन अधिकारों की जानकारी नहीं होती। जिस कारण वह कई सारी सुविधाओं से वंचित हो जाते हैं।
बैंक अकाउंट
बेसिक या छोटा खाता हर व्यक्ति का अधिकार है। एक फोटो और बैंक के खाता खोलने के फार्म पर हस्ताक्षर करके या अंगूठा लगाकर इसे खोला जा सकता है। इस खाते में लेन-देन की सीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
बैंकों को डिपॉजिट खातों की विशेष शर्तों की जानकारी ग्राहकों को खाता खोलने के समय देनी होती है। अगर बैंक ऐसा नहीं कर रहे हैं तो आप शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
बरामद हुआ धन
- फोटो : amar ujala
बेसिक खाते में अगर राशि शून्य हो गई है तो भी बैंक आपका खाता बंद नहीं कर सकते हैं। साथ ही मिनिमम अमाउंट के नाम पर किसी तरह का जुर्माना लगाने का अधिकार भी उनके पास नहीं है।