फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat got notice from election commission

आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे मुख्यमंत्री हरीश रावत, मिला नोटिस

Sun, 29 Jan 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 29 Jan 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
 cm harish rawat got notice from election commission
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के नामांकन के दौरान वाहनों और समर्थकों की भारी भीड़ का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


वहीं हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के नामांकन की भीड़ भी चुनाव आयोग की नजर में चढ़ गई।

इस संबंध में भाजपा की ओर से भी शिकायत की गई थी। चुनाव आयोग ने दोनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

भारी भीड़ पर गुस्साया चुनाव आयोग

 cm harish rawat got notice from election commission
Election commision - फोटो : File Photo

नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। इस दौरान भारी भीड़ जुटी थी।

वहीं हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, खानपुर से चौधरी यशवीर सिंह और मंगलौर से काजी निजामुद्दीन ने भी शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल किया था।

उत्तरी हरिद्वार के जयराम आश्रम से रैली के रूप में ब्रह्मचारी समर्थक वाहनों से रोशनाबाद पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई गुना ज्यादा वाहन और समर्थक होने पर लिया संज्ञान

 cm harish rawat got notice from election commission
congress - फोटो : file photo

मुख्यमंत्री हरीश रावत और ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के साथ अनुमति से कई गुना ज्यादा वाहन और समर्थक होने का निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया।

वहीं भाजपा नेता विकास तिवारी ने शिकायत की कि ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने समर्थकों की बाइकों में मुफ्त में तेल भराया है। इस पर रिटर्निंग अफसरों ने दोनों प्रत्याशियों को नोटिस भेजा है।

उनसे 48 घंटे में जवाब मांगते हुए कहा है कि क्यों न अनुमति से ज्यादा वाहनों का खर्च आपके चुनाव खर्च में जोड़ दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed