फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश ने बरपाया कहर: अब तक चार मौतें, 12 घायल, 13 लापता, भूस्खलन से एक ही परिवार के सात लोग दबे, दो शव मिले

Sat, 20 Aug 2022 06:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Aug 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
Cloudburst in Uttarakhand Dehradun rainfall Four dead 13 missing 12 injured
उत्तराखंड में भूस्खलन से भारी तबाही - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश और भूस्खलन ने उत्तराखंड में कहर बरपाया है। प्रदेश में अभी तक चार मौत हो चुकी हैं। 13 लापता और 12 घायल है। टिहरी जिले के धनौल्टी क्षेत्र में पलक झपकते ही एक घर मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोग दबे। जबिक दो शव निकाल लिए गए हैं।

 

धनोल्टी एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि मामले में पूरी नजर बनाई हुई है। वहीं राज्य में जगह-जगह से सामने आ रही आपदा की तस्वीरों के बाद सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला है।  उत्तराखण्ड राज्य में कल से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में तबाही का मंजर है। कहीं मलबा आने से मकान क्षतिग्रस्त हो गए है तो कहीं उफनती नदी नालों में लोग फंस गए है। रातभर से एसडीआरएफ टीम यद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में पूर्ण तत्परता से कार्य कर रही है।

सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने आपदा से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्षेत्र में मालदेवता में रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाले हुए है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने वाहिनी मुख्यालय के सभी अधिकारी/कर्मचारियों व एसडीआएफ कंट्रोल रूम को भी हाई अलर्ट पर रखा है और राज्य भर में गतिमान सभी रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है।
 

Cloudburst in Uttarakhand Dehradun rainfall Four dead 13 missing 12 injured
उत्तराखंड में बादल फटने से मची भारी तबाही - फोटो : अमर उजाला

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली सूचना के अनुसार
 

जिला मृतक लापता घायल पशु हानि /गोशाला भवन क्षतिग्रस्त
पौड़ी 01 महिला - - 13/08 -
टिहरी 03 (01 कीर्तिनगर, 02 ग्वाड़ गांव) 05 (ग्वाड, धनचलूा) - 44/05 20
देहरादून   05 03 28 (09 गाय, 01 भैंस, 05 बछड़ा, 10 बकरी) 01


जनपद के तहसली सदर क्षेत्रान्तर्गत सौड़ासरोली पुल पर 03 व्यक्तियों के बहने की सूचना मिली है।  तीन घायलों को दून हास्पिटल और 09 घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। 
 

Cloudburst in Uttarakhand Dehradun rainfall Four dead 13 missing 12 injured
उत्तराखंड में बादल फटने से मची भारी तबाही - फोटो : अमर उजाला

धनौल्टी में भूस्खलन से हुई दो मौत
 राजेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष, पुत्र स्व0 गुलाब सिंह। शव बरामद।
- सुनीता देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह। शव बरामद।

धनौल्टी में घायलों का रेस्क्यू जारी

  • कमांद सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व0 प्रेम सिंह।
  • मगन देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी स्व0 प्रेम सिंह।
  • रुकमणी देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी कमांद सिंह।
  • सचिन उम्र 15 वर्ष पुत्र कमांद सिंह।
  • बीना उम्र 17 वर्ष पुत्री कमांद सिंह।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cloudburst in Uttarakhand Dehradun rainfall Four dead 13 missing 12 injured
उत्तराखंड में बादल फटने से मची भारी तबाही - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में ग्राम सरखेत,रायपुर में बादल फटने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा मध्य रात्रि से ही रेस्क्यू ऑपेरशन चलाया जा रहा है। सरखेत गांव से 40 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।  एसडीआरएफ टीम का आपदा राहत बचाव कार्य अभी जारी है।
 
विज्ञापन
Cloudburst in Uttarakhand Dehradun rainfall Four dead 13 missing 12 injured
बादल फटा - फोटो : अमर उजाला

देहरादून, थानो -रायपुर रोड के बीच में पुल टूटने से एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल  घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घटनास्थल पर फंसे हुए एक वाहन में पांच व्यक्तियों का सकुशल रेस्क्यू किया गया, जिसमें एक गर्भवती महिला को रेस्क्यू कर जॉलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया ।

ये भी पढ़ें...Cloudburst: पुल टूटने से कार नदी के तेज में बहाव फंसी, एसडीआरएफ ने पांच लोगों को रेस्क्यू कर सकुशल बचाया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed