{"_id":"57510b5c4f1c1b7d2810c0f4","slug":"cloudburst-in-rudraprayag-and-pauri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग में फटा बादल, 40 से ज्यादा खेत बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग में फटा बादल, 40 से ज्यादा खेत बहे
Fri, 03 Jun 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग-तिलवाड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग-तिलवाड़ा
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
cloudburst in rudraprayag
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रुद्रप्रयाग में जखोली ब्लाक के रौठिया गांव में बादल फटने (अतिवृष्टि) से 40 से अधिक खेत बह गए। इस दौरान खेतों में काम कर रही महिलाओं ने भागकर किसी प्रकार जान बचाई। गांव का पैदल मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। बृहस्पतिवार देर शाम रौंठिया गांव में अतिवृष्टि ने कहर बरपाया है। मलबा और पानी कई खेतों को बहाकर ले गया।
उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग में फटा बादल, 40 से ज्यादा खेत बहे
2 of 5
cloudburst in rudraprayag
- फोटो : amar ujala
स्थानीय निवासी मनमोहन सिंघवाल, रवि सिंघवाल ने बताया कि दोपहर बाद से मौसम खराब होने लगा था। तीन बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई महिलाएं खेतों में काम कर रही थी। लगभग साढ़े पांच बजे खेतों से करीब एक किमी ऊपर जंगल क्षेत्र में अतिवृष्टि से उफान आ गया। इस दौरान खेतों में काम कर रही महिलाओं को ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए वापस बुलाया, जिससे उनकी जान बच पाई। जंगल की तरफ से भारी मलबा आने से एक के बाद एक खेत बहते गए।
उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग में फटा बादल, 40 से ज्यादा खेत बहे
3 of 5
cloudburst in rudraprayag
गांव का पैदल रास्ता भी कई स्थानों पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आवाजाही बाधित हो गई है। अतिवृष्टि से रौंठिया-घेंघड़ मोटर मार्ग भी कई स्थानों पर बंद हो गया है। इधर तिलवाड़ा के निकट मवाण गांव में मूसलाधार बारिश से गांव का पैदल रास्ता, पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव के बीच से बह रहे गदेरे के उफान से कई खेत बह गए हैं, जबकि कई खेत मलबे में दब गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग में फटा बादल, 40 से ज्यादा खेत बहे
4 of 5
cloudburst in rudraprayag
- फोटो : amar ujala
उधर, पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लाक की कंडारस्यूं पट्टी के अंतर्गत सौलीखंड, मल्ली सौली, भैंसवाड़ा, बमोथ और चाकीसैंण के टीला गांव और स्यूली मल्ली आदि जगहों में देर शाम अतिवृष्टि से गदेरों में उफान आ गया। इससे गांवों में दर्जनों खेत बह गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य सदस्य भोपाल सिंह ने बताया कि मल्ली सौली में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग में फटा बादल, 40 से ज्यादा खेत बहे
5 of 5
cloudburst in rudraprayag
- फोटो : amar ujala
कई स्थानों पर बिजली बाधित हो गई है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि चाकीसैंण के तहसीलदार आशीष घिल्डियाल मौके पर पहुंच गए हैं। उनके मुताबिक वहां कुछ खेत बह गए हैं। जिलाधिकारी ने असुरक्षित स्थानों पर रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उधर थलीसैंण के एसडीएम मायादत्त जोशी ने बताया कि क्षेत्र के कुछ गांवों में अतिवृष्टि से खेतों को नुकसान पहुंचा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।