{"_id":"5cf5edc9bdec22070f68090c","slug":"cloudburst-in-almora-52-family-affected-dm-emotional-after-hear-victim-kid-talk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बादल फटने से बह गया घर, बच्चे की बातें सुन भावुक हो गए डीएम, ऐसा क्या कहा उसने पढ़ें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल फटने से बह गया घर, बच्चे की बातें सुन भावुक हो गए डीएम, ऐसा क्या कहा उसने पढ़ें...
हेम कांडपाल, अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 05 Jun 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'डीएम अंकल मेरा स्कूल बैग, किताबें और कपड़े सब कुछ बह गया है।' रोते बिलखते खीड़ा अंतर्गत जुकानी के नौ साल के स्कूली बच्चे कुलदीप नेगी ने जैसे ही डीएम नितिन भदौरिया से ये बात कही तो वह भी भावुक हो गए। उन्होंने बच्चे को गले से लगाते हुए सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि वह किसी प्रकार की चिंता न करे वह उसे और उसके परिवार को कोई परेशानी नहीं होने देंगे। उन्होंने उसे पांच हजार रुपये दिए, जिन्हें उसने अपने पिता के जेब में डाल दिया। यह दृश्य देख वहां पर मौजूद सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि भावुक हो गए।
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद विधायक महेश नेगी ने भी दो हजार रुपये देकर मदद का वादा किया। इससे पहले कुलदीप ने रोते हुए अमर उजाला संवाददाता से उसे डीएम से मिलाने का आग्रह किया। कहा कि वह डीएम अंकल से कुछ जरूरी बात करना चाहता है। संवाददाता द्वारा जब कुछ दूरी पर आपदा का जायजा ले रहे डीएम को बच्चे की मंशा के बारे में बताया तो वह तबाह हुए घर के बाहर खड़े बच्चे से मिलने पहुंच गए। इस दौरान बच्चे की मां सीमा देवी और पिता बहादुर सिंह भी रोते बिलखते रहे।
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को बादल फटने से आई आपदा के गुजर जाने के बाद अब खीड़ा, जुकानी और बाजपुर के करीब 52 परिवार खतरे की जद में हैं। इस आपदा में चार मकान बहे हैं। दो पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हैं। कुछ मकान ज्यादा और कुछ कम क्षतिग्रस्त हैं, जबकि 38 घरों में मलबा भर गया है। स्थिति यह है कि उक्त परिवारों के पास रहने के लिए कोई दूसरा ठौर भी नहीं है। जुकानी गांव में चंपा देवी, आनंद राम, बहादुर सिंह, त्रिलोक सिंह, दीवानी राम, लछमसिंह, दिनेश चंद्र, बालमसिंह, नंदन सिंह और देव सिंह के मकान भी खतरे की जद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इनमें से कई मकानों में मलबा भी भरा है। जुकानी में कुल 35 परिवारों में करीब 15 लोगों के मकान अब खतरे की जद में हैं। बाजपुर में कमल सिंह पुत्र खीम सिंह, बालम सिंह, खीमुली देवी, उमेद सिंह, गोपाल सिंह के मकान भी मलबा आने से प्रभावित हैं। कुछ लोगों को खासा नुकसान भी उठाना पड़ा है। खीड़ा में गोविंद सिंह, बालादेवी, जयंती देवी और जगत सिंह के मकान बहने के साथ ही नीमा देवी पत्नी चंदन सिंह के घर का भी सारा सामान बह गया है। नीमा देवी अपनी दास्तां सुनाते हुए रो पड़तीं हैं।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
जुकानी में बहादुर सिंह नेगी पुत्र बालम सिंह नेगी की बेकरी बह गई है। उनके घर और दुकान का सामान मलबा भरने से बर्बाद हो गया है। उनकी पत्नी सीमा नेगी और पुत्र कुलदीप का रो रोकर बुरा हाल है। रमेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह के दुकान का सारा सामान बर्बाद हो गया है। त्रिलोक सिंह और देवसिंह की कार मलबे में दबी है। सोमवार को राहत कार्य शुरू किया गया। डीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों को मुआवजा बांटा जा रहा है। खीड़ा सहित सभी तोकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। सड़क चालू है। प्रभावितों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था भी की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।