उत्तरकाशी में देर रात बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे पर तबाही मच गई है। इस दौरान यहां होटल निर्माण स्थल तबाह हो गया है, जिससे कई मजदूर लापता हो गए। ये मजदूर सड़क निर्माण व अन्य कार्य में लगे हुए थे। रात को टेंट लगाकर रह रहे थे। अचानक तेज सैलाब आया और वे बह गए।
उत्तरकाशी में बादल फटा: यमुनोत्री हाईवे पर तेज सैलाब में बहे कई मजदूर, नदी का बहाव रुकने से झील बनी, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 29 Jun 2025 07:59 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Cloudburst News Update: बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे पर भारी मलबा आ गया। वहीं,स्याना चट्टी के पास पुल के पास ऊपर से भारी मलबा बोल्डर आने से यमुना नदी का बहाव थम गया और यहां झील बननी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन