फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 हजार फुट की ऊंचाई पर ही ठंड नहीं झेल पाए चीनी सैनिक, सीमा से लौटे वापस, भारतीय हिमवीर अब भी डटे

Sun, 07 Feb 2021 08:00 PM IST
अलका त्यागी संजू पंत, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
संजू पंत, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Feb 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Chinese Army Gone From Indo China Border After Bitter cold and snowfall while Indian Army Jawans Doing Duty
चीन सीमा पर भारतीय जवान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की भारत चीन सीमा पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चीन की सुरक्षा एजेंसियों से भारी नजर आ रही हैं। भारतीय जवान कड़ाके की ठंड और भारी हिमपात के बाद भी 17500 फुट की ऊंचाई पर भारतीय सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं। लेकिन चीनी जवान भारी हिमपात के बाद निचले क्षेत्रों में चले गए हैं। 

Chinese Army Gone From Indo China Border After Bitter cold and snowfall while Indian Army Jawans Doing Duty
चीन सीमा पर गश्त करते भारतीय जवान - फोटो : अमर उजाला

अभी चीनी जवान 12 हजार फुट पर तैनात थे। सूत्रों के अनुसार भारतीय, सुरक्षा बल 14760 फुट की ऊंचाई नाभीढांग से 17500 फुट की ऊंचाई लिपुलेख तक सीमा पर कड़ी चौकसी बरत रहे हैं। चीन की सुरक्षा एजेंसी 12 हजार फुट की ऊंचाई तकलाकोट के आसपास ही रुकी हैं। 

Chinese Army Gone From Indo China Border After Bitter cold and snowfall while Indian Army Jawans Doing Duty
चीन सीमा पर गश्त करते भारतीय जवान - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद लिपुलेख में चार से आठ फुट, नाभीढांग में एक से तीन फुट, कालापानी में छह इंच, गुंजी में पांच इंच, कुटी में दो फुट बर्फ जमी है। हाड़कंपाती ठंड से लिपुलेख में माइनस 15 डिग्री, नाभीढांग में माइनस 10 डिग्री के तामपान में भारतीय जवान 24 घंटे सीमा पर गश्त कर रहे हैं। भारतीय जवान रस्सों के सहारे बर्फ के ऊपर से सीमा पर गश्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chinese Army Gone From Indo China Border After Bitter cold and snowfall while Indian Army Jawans Doing Duty
चीन सीमा पर बर्फ - फोटो : अमर उजाला

ठंड से निपटने के लिए जवानों को सारी सुविधा पूर्व में ही उच्च हिमालयी पोस्ट में पहुंचा दी गई थी। तापमान गिरने के कारण भारत-चीन सीमा पर व्यास घाटी के ज्योलिंकांग के पास समुद्र तल से 14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित पार्वती कुंड और कुटी में बहने वाला गड़नाला जम गया है। कुटी यांगती (नदी) भी कहीं-कहीं पर जमी है।  इस कारण सीमा पर तैनात जवान बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे हैं। 

विज्ञापन
Chinese Army Gone From Indo China Border After Bitter cold and snowfall while Indian Army Jawans Doing Duty
चीन सीमा पर जवान - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दारमा घाटी में भी जवान माइनस पांच से माइनस 14 डिग्री सेल्सियस में सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं। वहां बनीं अग्रिम चौकियों पर भी 24 घंटे गश्त की जा रही है। घाटी के अंतिम गांव सीपू, मारछा, तिदांग, गो, ढाकर, बोन, दुग्तु, सोन के खेतों और घरों की छत में एक फुट से अधिक बर्फ जमी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed