देहरादून: सुरक्षा में चूक के बाद नारी निकेतन पहुंचीं बाल आयोग सदस्य, जांच शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका निकेतन का गेट बंद का दिया गया है। साथ ही गेट पर एक नोटिस भी चस्पा किया गया है। इस दौरान बालिकाओं ने अधीक्षका की शिकायत बाल आयोग सदस्य की है। उन्होंने कहा कि अधीक्षका उन्हें परेशान करती है।
मीडियाकर्मियों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। कुछ दिन पूर्व नारी निकेतन में सुरक्षा और सुधार के तमाम दावों के बीच शनिवार रात बड़ी चूक उजागर हुई है। यहां से पांच बालिकाएं रात के अंधेरे में निकल गई।
पास की एमडीडीए कालोनी में रात में चोरों का शोर मचा तो वह पकड़ में आई, तब जाकर उनकी फरारी का राज खुल सका। कहा जा रहा है कि बालिकाएं दीवार फांदकर निकली है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने नारी निकेतन पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है। नारी निकेतन में मूक बघिर से दुराचार और गर्भपात के मामले में व्यापक कार्रवाई के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है।
नारी निकेतन प्रशासन की तरफ से शनिवार रात दस बजे के करीब कंट्रोल रूम में पांच लड़कियों के निकलने की सूचना दी गई। यह नहीं बताया गया कि लड़कियां किस समय निकली। पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी। इसी बीच नारी निकेतन के पास की एमडीडीए कालोनी में चोरों के आने का शोर मच गया।