उत्तराखंड के मंत्रियों के लिए नाक का सवाल बन गया था हिमाचल का चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से बगावत करके भाजपा में आए सुबोध उनियाल पार्टी के रंग में धीरे-धीरे रंगते जा रहे है। सरकार में कैबिनेट मंत्री होते हुए भी संगठन का उन्हें जब जो काम दिया गया उसमें उन्होंने अपना सौ फीसदी दिया। अब हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की ही बात कर ली जाए। पार्टी नेतृत्व ने सुबोध उनियाल के अलावा कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत और राज्य मंत्री धन सिंह रावत को हिमाचल में प्रचार का जिम्मा सौंपा था।
इनमें से प्रकाश पंत तो कुछ एक दिन हिमाचल में जगह-जगह घूमे भी, लेकिन संगठन महामंत्री जैसी अहम कुर्सी पर रहकर काम कर चुके धन सिंह रावत ने सिर्फ रस्म अदायगी की। इन स्थितियों के बीच, सबसे ज्यादा वाह-वाही बटोरी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने।