फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा : दुश्वारियों के आगे भी नहीं डिगे आस्था के कदम, तीर्थयात्रियों ने बनाया नया रिकॉर्ड 

Sat, 02 Nov 2019 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 02 Nov 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2019 Highest Pilgrims Crowd make new record this year After 2013 disaster
- फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा पर तमाम दुश्वारियों के बाद भी तीर्थयात्रियों की आस्था के कदम नहीं डिगे। इस बार तीर्थ यात्रियों ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 22.6 प्रतिशत यात्री बढ़े हैं। प्रदेश सरकार चारधाम में बेहतर सुविधाएं और विकास कार्यों के चलते तीर्थ यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को एक उपलब्धि मान रही है। 

Char dham yatra 2019 Highest Pilgrims Crowd make new record this year After 2013 disaster
- फोटो : अमर उजाला

इस बार चारधाम यात्रा का आगाज भारी बर्फबारी के साथ हुआ। जिससे तीर्थयात्रियों ने जहां एक ओर रोमांच का लुत्फ उठाया तो वहीं कई यात्रियों को परेशानी भी उठानी पड़ी। प्रदेश में सात मई को गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हुई और 17 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही यात्रा का समापन होगा। इस बार चारधाम व हेमकुंड साहिब में कुल 34 लाख 10 हजार 380 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जबकि वर्ष 2018 में 27 लाख 81 हजार 428 श्रद्धालु पहुंचे थे। 

Char dham yatra 2019 Highest Pilgrims Crowd make new record this year After 2013 disaster
- फोटो : अमर उजाला

मई एवं जून में  मौसम साफ रहने से चारधाम के दर्शन के लिए सबसे ज्यादा यात्री पहुंचे। जुलाई माह में बरसात के चलते यात्री में कमी आई। इस बार बदरीनाथ धाम में 11 लाख 74 हजार, यमुनोत्री में 4 लाख 65 हजार 534, केदारनाथ में 10 लाख और गंगोत्री में 5 लाख 30 हजार 334 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हेमकुंड साहिब में 2 लाख 40 हजार 478 श्रद्धालुओं ने माथा टेका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Char dham yatra 2019 Highest Pilgrims Crowd make new record this year After 2013 disaster
- फोटो : अमर उजाला

बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए यात्रियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस साल 10 लाख से अधिक यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए। जबकि गत वर्ष सात लाख 31 हजार 991 यात्री केदारनाथ पहुंचे। सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं को बढ़ाया था। जिससे एक लाख से अधिक यात्री हेलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचे। 

विज्ञापन
Char dham yatra 2019 Highest Pilgrims Crowd make new record this year After 2013 disaster
- फोटो : अमर उजाला

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ पुनर्निर्माण के लिए युद्ध स्तर पर किए गए अवस्थापना कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं कई मौकों पर केदारनाथ पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेते रहे हैं। मई में पीएम मोदी ने रूद्र गुफा में ध्यान किया। जिससे यह गुफा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed