पूरी दुनिया को अपने खाने से दीवाना बनाने वाले शेफ संजीव कपूर पहाड़ों की रानी में इन डिशों के फैन हो गए। उन्होंने डिश को न सिर्फ चखा बल्कि खूब चटकारे भी लगाए।
संजीव कूपर शुक्रवार को विंटर लाइन कार्निवाल के अंतर्गत मसूरी माल रोड पर फ़ूड फेस्टिवल में लगे स्ताल्लों में उत्तराखंडी खाने का निरीक्षण किया व कहा कि उत्तराखंड के स्थानीय उत्पाद स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होने फ़ूड फेस्टिवल के समापन के दिन स्टालों में जाकर विभिन तरह के उत्तराखंडी व्यंजनों का स्वाद वह परोसे गये खाने की भूरी भूरी प्रशंशा की। संजीव कपूर ने यहां के आर्गेनिक उत्पादों से बने लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया।
संजीव कपूर ने होटल सवाय द्वारा बनाये गए पहाड़ी भूनी भात व भुना माछा होटल सेफरान देहरादून द्वारा बनाये गये विशुद्ध पहाड़ी खाने छंछेड़ा जो मटठा के साथ झंगोरा डाल कर बनाया जाता है का भी स्वाद चखा । वहीं उन्होनें होटल ब्रेटवुड द्वारा बनाये गए लाल चावल तोर की दाल सहित चटनी व मंडुए की रोटी व झंगोरे की खीर के स्वाद का भी आनंद लिया।
वहीं हापुड़ वालों की दुकान में मंडुवे की रोटी मक्के की रोटी राजमा की दाल उड़द के पकोड़े सहित पल्लर व अल्मोड़ा की बाल मिठाई भी चखी। उन्होनें इंस्टिट्यूट ऑफ़ हटल मैनजमेंट गढ़ी कैंट द्वारा बनाया गए मंडवे के नूडल्स सूप बिस्किट सहित तिल की चटनी की भी तारीफ़ की।