फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra 2024: पंजीकरण रद्द...नाराज यात्री सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बैठे, बोले- वापस नहीं जाएंगे

Tue, 21 May 2024 03:33 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार
माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 21 May 2024 03:33 PM IST
सार

चारधाम यात्रा 2024

विज्ञापन
Chardham Yatra registration cancellation Angry passenger reached city magistrate office Haridwar Uttarakhand
चारधाम यात्रा 2024: पंजीकरण रद्द होने के बाद यात्रियों ने हरिद्वार में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यात्रा पंजीकरण रद्द होने से आक्रोशित यात्रियों ने हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में ही डेरा डाल दिया है। यात्री वापस जाने को तैयार नहीं है। 300 से ज्यादा यात्री यहां फंसे हैं। जो इस बात अड़े हैं कि वह बिना यात्रा पूरी किए नहीं लौटेंगे।

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर 31 मई तक रोक रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को समीक्षा बैठक में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन स्थगित रखने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि चारों धामों में निर्धारित संख्या के हिसाब से ही श्रद्धालुओं को भेजा जाए।

जो श्रद्धालु बिना रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं, उन्हें राज्य के अन्य धार्मिक, पौराणिक और पर्यटक स्थलों पर जाने के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। उन्हें साफ कर दिया जाए कि चारों धामों में निर्धारित संख्या व तय मानकों के अनुसार ही दर्शन के लिए भेजा जाएगा।

Chardham Yatra registration cancellation Angry passenger reached city magistrate office Haridwar Uttarakhand
चारधाम यात्रा 2024: पंजीकरण रद्द होने के बाद यात्रियों ने हरिद्वार में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री ने गढ़वाल कमिश्नर और आईजी को इसका डायवर्जन प्लान बनाने के निर्देश दिए है। चारधाम यात्रा के लिए भीड़ प्रबंधन का विशेष ध्यान रखे जाने के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि चारों धामों में श्रद्धालुओं की जो संख्या निर्धारित की गई है उसके अनुसार ही श्रद्धालुओं को भेजा जाए।

Chardham Yatra registration cancellation Angry passenger reached city magistrate office Haridwar Uttarakhand
चारधाम यात्रा 2024: पंजीकरण रद्द होने के बाद यात्रियों ने हरिद्वार में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री ने टूर ऑपरेटरों के लिए भी एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टूर ऑपरेटर्स को ताकीद करें कि वे पर्यटन विभाग से समन्वय बनाकर ही श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिए लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra registration cancellation Angry passenger reached city magistrate office Haridwar Uttarakhand
चारधाम यात्रा 2024- हरिद्वार में पंजीकरण के लिए यात्रियों की लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 दिनों में चारधाम यात्रा के प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं जो कमियां और दिक्कतें सामने आई हैं उनका विश्लेषण किया जाए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि वे 10 दिन के विश्लेषण के साथ ही दिक्कतों के समाधान की रिपोर्ट दें। रिपोर्ट में यात्रा प्रबंधन के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों का भी जिक्र हो।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra:  यमुनोत्री आने वाले यात्री ध्यान दें...अब 60 मिनट में दर्शन कर लौटना होगा, ये है नई व्यवस्था

विज्ञापन
Chardham Yatra registration cancellation Angry passenger reached city magistrate office Haridwar Uttarakhand
पंजीकरण के लिए लगी लंबी लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम ने कहा कि केदारनाथ और यमुनोत्री में शासन और पुलिस के जिन अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है वे निरंतर फील्ड में रहें और व्यवस्थाओं में जिलाधिकारी और पुलिस का सहयोग करें। यात्रा मार्गों पर पर्याप्त चिकित्सकों और दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखें। उन्होंने ताकीद किया कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed