{"_id":"664b0d63623a7d750f095a9f","slug":"chardham-yatra-2024-uproar-over-closure-of-offline-registration-in-haridwar-angry-crowd-demolished-barricade-2024-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण बंद करने पर बवाल, आक्रोशित भीड़ ने बैरिकेडिंग पार कर गिराए काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण बंद करने पर बवाल, आक्रोशित भीड़ ने बैरिकेडिंग पार कर गिराए काउंटर
हरिद्वार में चारधाम यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण को लेकर आज हंगमा हो गया। तीन दिन से यहां पंजीकरण बंद थे। आज से दोबारा यात्रियों के पंजीकरण शुरू होने थे। काउंटर खुलते ही हजारों यात्रियों की भीड़ यहां उमड़ पड़ी, लेकिन शासन की ओर से आदेश मिलने के बाद प्रशासन की ओर से घोषणा की गई कि चारों धामों में ज्यादा भीड़ होने के कारण आज यहां पंजीकरण नहीं हो पाएंगे। इसके बाद यत्रियों का सब्र जवाब दे गया और आक्रोशित भीड़ ने हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
हालात ये पहुंच गए कि महिलाओं ने बैरिकेडिंग लांघकर काउंटरों को गिरा दिया। फिलहाल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्रुप में पंजीकरण की व्यवस्था 19 मई को की गई थी। इसके तहत 1700 से अधिक होटल धर्मशाला में रुके यात्रियों का पंजीकरण कर दिया गया था, इसके बावजूद हर दिन भीड़ उमड़ती ही जा रही है।
हरिद्वार में पंजीकरण को लेकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आठ मई से चारधाम यात्रियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए गए थे, लेकिन पर्यटन कार्यालय परिसर में बनाए गए छह काउंटर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ के आगे कम पड़ गए थे।
3 of 5
हरिद्वार में पंजीकरण को लेकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जिलाधिकारी धीराज के निर्देश पर ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर से पंजीकरण शुरू कर दिए थे, लेकिन 15 मई से 19 मई तक ऑफलाइन पंजीकरण भी बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरिद्वार में पंजीकरण को लेकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
जबकि, यात्रियों का चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने के लिए धर्मनगरी में लगातार आने का सिलसिला चल रहा है। इससे शहर में यात्री होटल-धर्मशालाओं में ठहर हुए हैं, हालांकि, कुछ यात्री पंजीकरण नहीं होने से वापस लौट रहे हैं। ठहरे हुए यात्रियों की ओर से लगातार पंजीकरण कर चारधाम यात्रा पर भेजे जाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
हरिद्वार में पंजीकरण को लेकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि चारधाम यात्रा शुरू होने के 10 दिनों के भीतर चारधामों में छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में 2.50 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में रोजाना औसतन 70 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर रहे हैं। वहीं, चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा तीस लाख से भी ज्यादा पहुंच गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।