भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय भगवान भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खोल दिए गए हैं। आराध्य ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी दिया। भगवान भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही धाम में बाबा केदार की सायंकालीन आरती भी शुरू हो गई है।
भगवान भैरवनाथ के कपाट खुले: धाम में बाबा केदारनाथ की सायंकालीन आरती भी हुई शुरू, तस्वीरों में देखें ये भव्य नजारा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 07 May 2022 05:28 PM IST
सार
भगवान आशुतोष के द्वादश लिंगों में ग्याहरवें केदारनाथ के कपाट शुक्रवार को शुभमुहूर्त पर सुबह 6:25 बजे खोल खुल गए थे। आज बाबा केदार के क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय भगवान भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन