फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान भैरवनाथ के कपाट खुले: धाम में बाबा केदारनाथ की सायंकालीन आरती भी हुई शुरू, तस्वीरों में देखें ये भव्य नजारा

Sat, 07 May 2022 05:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 May 2022 05:28 PM IST
सार

भगवान आशुतोष के द्वादश लिंगों में ग्याहरवें केदारनाथ के कपाट शुक्रवार को शुभमुहूर्त पर सुबह 6:25 बजे खोल खुल गए थे। आज बाबा केदार के क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय भगवान भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खोले गए। 

विज्ञापन
Chardham Yatra  2022, Lord Bhairavnath doors open, Baba Kedarnath evening aarti begins, See photos
बाबा भैरवनाथ के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय भगवान भैरवनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खोल दिए गए हैं। आराध्य ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद भी दिया। भगवान भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही धाम में बाबा केदार की सायंकालीन आरती भी शुरू हो गई है।

शनिवार को परंपरानुसार पूर्वान्ह 11.30 बजे केदारनाथ के मुख्य पुजारी गंगाधर लिंग ने भैरवनाथ मंदिर के कपाट खोले। इसके उपरांत भगवान भैरवनाथ की छह माह की पूजा के संकल्प के साथ ध्यान किया गया। साथ ही आराध्य का रुद्राभिषेक, तेलाभिषेक और श्रृंगार के उपरांत निर्विध्न केदारनाथ यात्रा और सुख-समृद्धि के लिए हवन किया गया।

इसके उपरांत आराध्य भैरवनाथ को भोग लगाया गया और आरती उतारी गई। इस मौके पर बाबा केदार के दर्शनों को धाम पहुंचे कई श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सभी धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के उपरांत भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

Chardham Yatra  2022, Lord Bhairavnath doors open, Baba Kedarnath evening aarti begins, See photos
बाबा भैरवनाथ के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला
परंपरानुसार भगवान भैरवनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भगवान केदारनाथ की सायंकालीन की आरती भी शुरू हो गई।
Chardham Yatra  2022, Lord Bhairavnath doors open, Baba Kedarnath evening aarti begins, See photos
बाबा भैरवनाथ के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर वेदपाठी स्वयंभर सेमवाल, मृत्युंजय हीरेमठ, पश्वा अरविंद शुक्ला, पंतेर शिव प्रसाद, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, पुष्कर सिंह रावत, उमेद भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra  2022, Lord Bhairavnath doors open, Baba Kedarnath evening aarti begins, See photos
बाबा भैरवनाथ के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला
परंपरानुसार केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद पहले मंगलवार या शनिवार को भैरवनाथ मंदिर की पूजा शुरू होती है और तभी से बाबा केदार की सायंकालीन आरती भी शुरू हो जाती है।

ये भी पढ़ें..चारधाम यात्रा इतिहास में जुड़ा नया अध्याय: केदारनाथ में पहले दिन 23512 भक्तों ने दर्शन कर बनाया नया रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Chardham Yatra  2022, Lord Bhairavnath doors open, Baba Kedarnath evening aarti begins, See photos
बाबा भैरवनाथ के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

भगवान भैरवान के कपाट खुलने के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं यहां मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed