फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ: बाबा केदार के दर्शनों के लिए भक्तों का उत्साह चरम पर, सायंकालीन आरती के लिए खचाखच भरा मंदिर परिसर, देखें तस्वीरें

Wed, 11 May 2022 05:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 May 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
chardham Yatra 2022, kedarnath Dham evening aarti, Devotees enthusiasm peak for darshan of Baba Kedar, see photos
केदारनाथ धाम, सायंकालीन आरती - फोटो : अमर उजाला

बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर है। मंगलवार को प्रशासन ने सोनप्रयाग से धाम के लिए 25000 यात्रियों को रवाना किया, जिसमें 70 फीसदी लोग देर शाम तक धाम पहुंच गए हैं। धाम में दर्शनार्थियों का आंकड़ा भी एक लाख तक पहुंचने वाला है। 

मंगलवार को धाम में दर्शन के लिए यात्रियों की करीब डेढ़ किमी लंबी लाइन लगी रही। बीकेटीसी के कर्मचारियों ने बताया बीते तीन दिन दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन 18 हजार के लगभग बनी रही, ऐसे में उम्मीद है कि बुधवार को छठवें दिन धाम में दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख के पार हो जाएगा। बता दें कि वर्ष 2019 में केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद 11वें दिन दर्शनार्थियों का आंकड़ा एक लाख पहुंचा था।

इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि कई यात्री दर्शन के बाद भी धाम में रुक रहे हैं, जिससे भीड़ ज्यादा हो ही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में सात दिनों के भीतर 95 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। तीन मई को अक्षय तृतीया पर गंगोत्री व यमुनोत्री धामों के कपाट खोले गए थे।

chardham Yatra 2022, kedarnath Dham evening aarti, Devotees enthusiasm peak for darshan of Baba Kedar, see photos
केदारनाथ धाम, सायंकालीन आरती - फोटो : अमर उजाला

सोमवार शाम तक दोनों धामों में 95620 तीर्थयात्री पहुंच चुके थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में 49215 व यमुनोत्री धाम में 46405 तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं। यह आंकड़ा सोमवार तक का है।

chardham Yatra 2022, kedarnath Dham evening aarti, Devotees enthusiasm peak for darshan of Baba Kedar, see photos
केदारनाथ धाम, सायंकालीन आरती - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा में इस बार दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकॉर्ड बन सकता है। सात दिन के भीतर ही दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
chardham Yatra 2022, kedarnath Dham evening aarti, Devotees enthusiasm peak for darshan of Baba Kedar, see photos
केदारनाथ धाम, सायंकालीन आरती - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है।
 
ये भी पढ़ें...चंपावत का चुनाव: सीएम धामी के लिए वोट मांगेंगे मुख्यमंत्री योगी और स्मृति ईरानी, भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

विज्ञापन
chardham Yatra 2022, kedarnath Dham evening aarti, Devotees enthusiasm peak for darshan of Baba Kedar, see photos
केदारनाथ धाम, सायंकालीन आरती - फोटो : अमर उजाला

गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में जून के पहले सप्ताह में यात्रा चरम पर रहेगी। अनुमान है कि इस दौरान प्रतिदिन 11 से 12 हजार यात्री पहुंचेंगे। इस दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौती भरा होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed