बुधवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। धर्मनगरी के सभी दुर्गा शक्ति पीठों पर पूजा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार पूरे नौ दिन के नवरात्र हैं। शास्त्रों में पूरे नवरात्र साधक के लिए विशेष लाभकारी माने जाते हैं। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आएंगी। नवरात्र के नौवें दिन भगवान राम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में 30 मार्च को मनाया जाएगा।
{"_id":"6419ca2162a623a7fe099293","slug":"chaitra-navratri-2023-goddess-will-come-riding-on-a-boat-know-two-shubh-muhurat-for-ghatasthapana-2023-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri 2023: इस बार पूरे नौ दिन चलेंगे नवरात्र, ये हैं घट स्थापना के दो शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chaitra Navratri 2023: इस बार पूरे नौ दिन चलेंगे नवरात्र, ये हैं घट स्थापना के दो शुभ मुहूर्त
Tue, 21 Mar 2023 08:52 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 21 Mar 2023 08:52 PM IST
विज्ञापन
नवरात्रि पूजा
- फोटो : फाइल फोटो
नवरात्रि के लिए सजे बाजार
- फोटो : अमर उजाला
माता रानी के मंदिरों को फूलों और झालरों से सजाया गया है। घरों और मंदिरों में माता के दरबार सज गए। मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू हो गया है। बाजारों में माता रानी की प्रतिमाएं और पूजन सामग्री की दुकानें सज गईं हैं।
नवरात्रि के लिए खरीदारी करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भजन कीर्तन होंगे। यहां पर विशेष रूप से मां चंडी देेवी, मंशा देवी आदि मंदिरों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में नवरात्र के चलते धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित विजेंद्र दत्त ने बताया कि वसंत चैत्र नवरात्र बुधवार से शुरू होंगे। इनका समापन 30 मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्रि की पूजन
- फोटो : facebook
ये है घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
- सुबह 6.00 से 7.30 बजे तक (शुभ और अमृत बेला)
- सुबह 9.00 से 10.30 बजे तक (लाभ बेला)
- दोपहर 12.00 से 1.30 बजे तक (राहुकाल)
- नोट-: राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि
- फोटो : फाइल फोटो
मां दुर्गा के नौ रूपों की होगी पूजा
- 22 मार्च- पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और घटस्थापना
- 23 मार्च- दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
- 24 मार्च- तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा
- 25 मार्च- चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा
- 26 मार्च- पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा
- 27 मार्च- छठा दिन मां कात्यायनी की पूजा
- 28 मार्च- सातवां दिन मां कालरात्रि की पूजा
- 29 मार्च- आठवां दिन मां महागौरी पूजा, महाष्टमी
- 30 मार्च- नौवें दिन मां सिद्धिदात्री पूजा, दुर्गा महानवमी, श्रीराम नवमी 10वें दिन नवरात्र व्रत का पारण किया जाएगा