फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBSE 10th result 2019: बाबा रामदेव के आचार्यकुलम के मेधावियों ने बढ़ाया मान, लाए 99.04% अंक

Tue, 07 May 2019 11:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 07 May 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th result 2019 baba ramdev acharyakulam students shine
दिव्यांशु मोहन आर्य के साथ बाबा रामदेव

सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में आचार्यकुलम के मेधावी प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय फलक पर पहचान बिखेरी है। आचार्यकुलम के संरक्षक स्वामी रामदेव ने कक्षा दस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह का माहौल बनाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में देश के टॉपर आचार्यकुलम से ही निकले।


 

CBSE 10th result 2019 baba ramdev acharyakulam students shine
अमर उजाला

परिणाम घोषित होते ही आचार्यकुलम के बच्चों ने स्कूल परिसर में एकत्र होकर खुशियां मनाई। बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए सभी शिक्षक भी परिसर में एकत्रित हुए और योग गुरु स्वामी रामदेव भी बच्चों के बीच पहुंचे। आचार्यकुलम का कक्षा दस का यह दूसरा बैच था। इसमें राय बरेली यूपी के रहने वाले दिव्यांशु मोहन आर्य 99.4 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर रहे। इसके अलावा वंशिका कुंडु 97.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रही।
 

CBSE 10th result 2019 baba ramdev acharyakulam students shine
दिव्यांशु मोहन आर्य

चंदन कुमार, अनमोल, सुहिका जाखड़ और प्रज्ञा ने संयुक्त रूप से 96.4 प्रतिशत अंक पाए। प्रियांशी सिंह और अवनि 96.2, विलक्षण ने 96, ध्रुव यादव ने 95.4, भेसज ने 95.2, श्रवण कुमार, अंशुमन और प्रियंका चवन ने संयुक्त रूप से 95 प्रतिशत प्राप्त किए। सुभाष नामदेव ने 94.6, सान्या राय ने 94, खुशी ने 93.6, आदर्श राज ने 92.6, मंदीप ने 92.4, गोविंद पाटीदार और सिद्धार्थ पात्रा ने भी 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी तरह विशाल 91, साक्षी, समीर ने 90.8, हर्ष, संजय और जतिन ने 90.4, मेधावत राठी ने 90.2, सिद्धार्थ शाह और अरुण भंडारी 89.8 अंक प्राप्त कर परिणाम में चमके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE 10th result 2019 baba ramdev acharyakulam students shine

सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि आचार्यकुलम केवल विद्या ही प्रदान नहीं कर रहा है, बल्कि यह देश का नेतृत्व करने वाली भावी पीढ़ी को तैयार कर रहा है। यहां योग, वेद और संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। वर्ष 2040-50 तक आचार्यकुलम विश्व नागरिक तथा देश को सभी क्षेत्रों में सशक्त नेतृत्व देने वाली पीढ़ी तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से देश में सीबीएसई से भी बेहतर शैक्षिक माहौल प्रदान करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इस दौरान आचार्यकुलम के निदेशक एलआर सैनी, प्रधानाचार्य वंदना मेहता और सुश्री ऋतंभरा समेत सभी शिक्षक भी मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
CBSE 10th result 2019 baba ramdev acharyakulam students shine
फाइल फोटो
आचार्यकुलम टॉप करने वाले दिव्यांशु मोहन आर्य का कहना है कि वह एक अच्छा नागरिक बनकर स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के मार्गदर्शन में देश की सेवा करना चाहते हैं। फिलहाल उनका लक्ष्य चिकित्सक बनकर इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि उनके माता पिता पहले से ही पतंजलि परिवार से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों के साथ ही सहकर्मियों को भी दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed